अहमदाबाद में हीट वेव की स्थिति के बीच 45 अत्यधिक गर्म क्षेत्रों की पहचान

0
2
gujarat 45 heat hotspots
gujarat 45 heat hotspots

अहमदाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। gujarat 45 heat hotspots : अहमदाबाद में अगले एक सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि शहर भर में 45 हीट हॉटस्पॉट्स (अत्यधिक गर्म क्षेत्रों) की पहचान की गई है।

Table of Contents

हीट हॉटस्पॉट्स और क्षेत्रवार तापमान की जानकारी

gujarat 45 heat hotspots : नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की हीट रिस्पॉन्स (गर्मी से बचाव) व्यवस्था के तहत शुरू की गई क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से निवासी चिन्हित हीट हॉटस्पॉट्स और क्षेत्रवार अधिकतम तापमान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस जानकारी में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक के अनुमानित तापमान शामिल होंगे, जिसे दिन का सबसे अधिक गर्म समय माना जाता है।

अहमदाबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन

gujarat 45 heat hotspots : अहमदाबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन (एएमसी) ने नागरिकों से अत्यधिक गर्मी और डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। नागरिकों को बाहर यात्रा करते समय पानी की बोतल साथ रखने और नियमित रूप से पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पीने की सलाह दी गई है।

मसालेदार भोजन, बासी खाना बचने की भी सलाह 

gujarat 45 heat hotspots : एडवाइजरी में ताजे फल और सब्जियां खाने और मसालेदार भोजन, बासी खाना, अत्यधिक प्रोटीन सेवन, चाय, कॉफी और गैसयुक्त पेय पदार्थों से बचने की भी सलाह दी गई है। निवासियों को यथासंभव दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने तथा धूप में बाहर जाते समय छाता, टोपी या स्कार्फ का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

एएमसी ने नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने का आग्रह

gujarat 45 heat hotspots : नगर निगम ने बाहर काम करने वाले लोगों को नियमित अंतराल पर ब्रेक लेने और ठंडी जगहों पर आराम करने की भी सलाह दी है। एएमसी ने नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है क्योंकि लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने पर ये लोग अधिक संवेदनशील माने जाते हैं।

लू (हीटस्ट्रोक) और गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की सूची भी जारी 

gujarat 45 heat hotspots : नगर निगम ने लू (हीटस्ट्रोक) और गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की सूची भी जारी की है, जिनमें अत्यधिक पसीना आना, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, त्वचा का लाल और सूखा होना, मांसपेशियों में दर्द, मतली और उल्टी शामिल हैं।

gujarat 45 heat hotspots : चिकित्सीय सहायता लेने की सलाह

ऐसे लक्षण महसूस होने पर लोगों को तुरंत चिकित्सीय सहायता लेने की सलाह दी गई ह, जबकि आपातकालीन स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने को कहा गया है। –आईएएनएस पीएम


Read More


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)