क्योंझर केस: बहन के कंकाल को बैंक ले जाने मामले की प्रारंभिक जांच में बैंक अधिकारियों की लापरवाही

0
7
keonjhar
keonjhar

भुवनेश्वर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। keonjhar :  ओडिशा के क्योंझर जिले में हुए चौंकाने वाले मामले की जांच कर रहे रेवेन्यू डिविजनल कमिश्नर संग्राम केशरी मोहापात्रा ने गुरुवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में बैंक अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

Table of Contents

कब्र से निकाली अस्थियां

keonjhar :  इस घटना में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी बहन के शव को कब्र से निकालकर उसकी अस्थियां बैंक ले जाने के लिए मजबूर किया गया था ताकि डेथ क्लेम की प्रक्रिया पूरी हो सके। मोहापात्रा ने गुरुवार को जांच शुरू करते हुए जिटू मुंडा के घर और ओडिशा ग्रामीण बैंक की मल्लीपोसी शाखा का दौरा किया और 27 अप्रैल को हुई घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली।

प्रारंभिक जांच में बैंक की लापरवाही उजागर

keonjhar :  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”प्रारंभिक जांच में बैंक अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है और व्यक्ति को सेवा देने से मना किया गया। बैंक में ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बैंक कर्मचारी और आदिवासी व्यक्ति के बीच क्या बातचीत हुई थी।

कला मुंडा के खाते से पहले भी करीब आठ बार पैसे निकाले

keonjhar :   हालांकि मृतका कला मुंडा और उनके भाई जिटू मुंडा नियमित रूप से बैंक आते थे और अधिकारी उन्हें जानते थे। उनके खाते से पहले भी करीब आठ बार पैसे निकाले गए थे।” आरडीसी (नॉर्दर्न रेंज) ने यह भी बताया कि वह यह भी जांच करेंगे कि फरवरी में मृत्यु होने के बावजूद कला मुंडा का मृत्यु प्रमाण पत्र उसके भाई जिटू मुंडा को समय पर क्यों नहीं दिया गया।

लापरवाही के कारण जिटू मुंडा को अपनी बहन के शव को कब्र निकाले

keonjhar :  उन्होंने कहा कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इसी लापरवाही के कारण जिटू मुंडा को अपनी बहन के शव को कब्र से निकालकर बैंक ले जाना पड़ा, ताकि उसके खाते में जमा 19,300 रुपए निकाले जा सकें।

बैंक के रवैये की कड़ी आलोचना

keonjhar :  इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने बैंक के रवैये की कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी इस मामले पर चिंता जताते हुए मंगलवार को आरडीसी स्तर की जांच के आदेश दिए थे।

ओडिशा विधानसभा में गूंजा मामला, विपक्ष का जोरदार हंगामा

keonjhar :  यह मुद्दा गुरुवार को ओडिशा विधानसभा के विशेष सत्र में भी उठा, जहां विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने सदन में जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने इस घटना को उठाते हुए कहा कि इससे राज्य की छवि देश और दुनिया में गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। –आईएएनएस एएमटी/डीकेपी


Read Moreकोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)