नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026 । Assam Exit Poll 2026: पूर्वोत्तर के राज्य असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गया है। शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है।
Assam Exit Poll 2026: शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा को 126 में से 88 प्लस सीटें मिलने की उम्मीद
शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा को 126 में से 88 प्लस सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को लगभग 31 सीटें, यूडीएफ को लगभग 4, और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, 19 सीटों पर नजदीकी मुकाबला बताया गया है।
शाइनिंग इंडिया के सर्वे के अनुसार, अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 45.8 प्रतिशत मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस को 37.5 प्रतिशत, यूडीएफ को 3.6 प्रतिशत, और अन्य को 8.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि 4.2 प्रतिशत वोटों को साइलेंट बताया गया है।
ज्ञात हों की असम विधानसभा चुनाव से जुड़े ये आंकड़े केवल सर्वेक्षण और अनुमान पर आधारित हैं
Assam Exit Poll 2026: बता दें कि असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था। चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और मतदान प्रतिशत 85.38 दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में हुए भारी मतदान को कांग्रेस ने बदलाव बताते हुए जीत का संकेत दिया था।
पिछले विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने 126 में से 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस ने 29 सीटें हासिल की थीं। इस तरह से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 76 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 49 सीटें मिली थीं।
राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 64 है। असम विधानसभा चुनाव से जुड़े ये आंकड़े केवल सर्वेक्षण और अनुमान पर आधारित हैं और इनका चुनावी नतीजों से कोई सरोकार नहीं है।
Assam Exit Poll 2026: चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे, जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। –आईएएनएस एमएस/डीकेपी
Read More : पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: कई सर्वे में भाजपा को बढ़त, कुछ में टीएमसी ने बनाए रखी टक्कर
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















