नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026 । Railway POs met President Draupadi Murmu: भारतीय रेलवे के प्रोबेशनरी अधिकारियों और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़कें) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई।
Railway POs met President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति भवन के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंटस से इस बात की जानकारी दी गई
राष्ट्रपति भवन के ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंटस से जानकारी दी गई कि भारतीय रेलवे के प्रोबेशनरी अधिकारियों और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़कें) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
Probationary Officers of the Indian Railways and Assistant Executive Engineers of the Central Engineering Service (Roads) called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The President said that railways and highways are not merely systems of transport; they are… pic.twitter.com/g4MEzpsKWs
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 20, 2026
राष्ट्रपति ने कहा कि रेलवे और राजमार्ग केवल परिवहन के साधन मात्र नहीं हैं, वे आर्थिक विस्तार, सामाजिक समावेश और राष्ट्रीय एकीकरण के माध्यम हैं।
राष्ट्रपति ने अधिकारियों से लोक सेवा के मूल्यों के प्रति समर्पण को बनाए रखने का आग्रह किया
Railway POs met President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति ने अधिकारियों से लोक सेवा के मूल्यों, जैसे कि सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को बनाए रखने का आग्रह किया।
सोमवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इससे पहले 16 अप्रैल को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी।
Railway POs met President Draupadi Murmu: इस दौरान भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को और मजबूत करने तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।
राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत और ऑस्ट्रिया ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण आयामों को गति प्रदान करेगी।
Railway POs met President Draupadi Murmu: इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। –आईएएनएस एसडी/वीसी
Read More : नागा नागरिकों की बर्बर हत्या पर यूएनसी का ऐलान, 20 से 23 अप्रैल तक मणिपुर में बंद रहेगा
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















