अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर बलरामपुर में हेलमेट जागरूकता रैली आयोजित

Helmet Awareness Rally at Balrampur
Helmet Awareness Rally at Balrampur

बलरामपुर। संवादाता आनंद चौरसिया: Helmet Awareness Rally at Balrampur: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को कार्यालय जिला सेनानी एवं अग्निशमक अधिकारी, नगर सेना जिला बलरामपुर द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

Table of Contents

Helmet Awareness Rally at Balrampur: कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा और नगर सेना कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

Helmet Awareness Rally at Balrampur
Helmet Awareness Rally at Balrampur

कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा और नगर सेना कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्निशमन विभाग के उन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देकर की गई, जिन्होंने अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने अग्नि दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया कि वे स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, रहवासी क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

कलेक्टर बंगला के पास से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई

Helmet Awareness Rally at Balrampur: रैली पुराना बस स्टैंड, कलेक्टर बंगला के पास से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई।

इसमें अग्निशमन अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने भाग लिया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने एवं अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।

Helmet Awareness Rally at Balrampur: कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर फ्रांसिस जेवियर, मेजर संजय पटेल, धर्मजीत नेम सहित कार्यालय के सभी जवान उपस्थित रहे।

Read More : रायसेन कृषि मेले में जाने से किसान पुत्र को रोका : जीतू पटवारी