आईपीएल 2026: प्रियांश-प्रभसिमरन के बाद कप्तान का जलवा, पीबीकेएस ने 6 विकेट से एसआरएच को हराया

IPL 2026 PBKS vs SRH
New Chandigarh: Punjab Kings captain Shreyas Iyer and Shashank Singh greet Sunrisers Hyderabad players at the end of the Indian Premier League (IPL) 2026 match between Punjab Kings and Sunrisers Hyderabad at the Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium in New Chandigarh on Saturday, April 11, 2026. (Photo: IANS/Raj Kumar)

खेल: 11 अप्रैल 2026 : IPL 2026 PBKS vs SRH:  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में तीसरा मैच अपने नाम किया है।

यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं, 4 में से 3 मैच गंवाने के बाद एसआरएच छठे स्थान पर है।

IPL 2026 PBKS vs SRH:  हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए

IPL 2026 PBKS vs SRH: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए। ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली। टीम ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को 8.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर गंवा दिया था।

IPL 2026 PBKS vs SRH: यहां से कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया। ईशान 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

क्लासेन 33 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।  जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट अपने नाम किया।

पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया

IPL 2026 PBKS vs SRH: इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की।

प्रियांश 20 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। पीबीकेएस ने 117 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे।

IPL 2026 PBKS vs SRH: यहां से नेहल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।

नेहल ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जिसके बाद शशांक सिंह (नाबाद 16) ने कप्तान का साथ देते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिलाई।

IPL 2026 PBKS vs SRH: श्रेयस 33 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट प्राप्त किया। –आईएएनएस आरएसएसजी

Read More : जनजातीय खेल प्रतिभा: हमारा राष्ट्रीय गौरव : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)