साहित्य/संपादकीय: Does Beef Eater will play Shri Ram’s role: वर्तमान दिनों में रणबीर कपूर सुर्खियों में बने हुए है, डायरेक्टर नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण'(Ramayana) में अपने श्री राम के किरदार को लेकर । यह रामायण पर आधारित एक मेगा बजट फिल्म है जिसे दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा ।
Does Beef Eater will play Shri Ram’s role: इस फिल्म में इन् कलाकारों ने मुख्य किरदार निभाया है
- रणबीर कपूर: भगवान राम
- साई पल्लवी: माता सीता
- यश (KGF फेम): रावण
- सनी देओल: भगवान हनुमान
- रवि दुबे: लक्ष्मण
- इनके अलावा, रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और काजल अग्रवाल (मंदोदरी) के भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे । हालांकि ये तो हुई फिल्म के कास्ट आदि की बात, लेकिन मुख्य बात कुछ और ही है ।
क्या श्री राम के रोल में रणबीर कपूर उचित हैं….?
Does Beef Eater will play Shri Ram’s role : कभी कभी ऐसा होता है कि कुछ कलाकार जो ऑन स्क्रीन बहुत अच्छा काम करते हैं, पर कई बार वो कुछ कैरेक्टर्स पर फीट नहीं बैठ रहें होते हैं। बस कुछ ऐसी ही कहानी यहां ‘रामायण'(Ramayana) के रणबीर कपूर के श्री राम के किरदार में होने पर भी नज़र आ रही है ।
बहुत दिनों से रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है करीब 2011-12 के आसपास का जिसमें रणबीर ये स्वीकारते हुए नज़र आ रहें हैं कि वो “गौ मांस” खाते हैं, और उन्हें गौ मांस बहुत पसंद है ।
ये तो हुई गौ मांस खाने वाली बात, फिर बाद में रणबीर ने यह भी स्वीकारा था कि उन्हें स्मोकिंग एंड ड्रिंकिंग की भी बहुत बुरी आदत थी । ख़ैर आम तौर पर लगभग सिनेमा कलाकार ये काम करते हैं तो इसे तो जाने ही दीजिए ।
पर अगर बात करें गौ मांस खाने की और नॉनवेज खाने की तो वर्तमान में रणबीर ने कहा है कि वो अब नॉनवेज नहीं खा रहें हैं और पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी हो गए हैं और अब उन्होंने नशा आदि भी छोड़ दिया है ।
रणबीर का कहना है कि वो प्रभु श्री राम का पूर्ण सम्मान करते हैं और इस किरदार को निभाने के लिए स्वयं को शुद्ध रखने का प्रयास कर रहें हैं, लेकिन क्या इतना काफ़ी है । Does Beef Eater will play Shri Ram’s role
रणबीर ने ‘रामायण'(Ramayana) की शूटिंग पूरी कर ली है, और अब प्रमोशन में लगे हुए हैं । और इस बीच जहां कुछ लोग उनके किरदार को लेकर एक्साइटेड हैं तो बहुत से श्री राम भक्त विरोध में भी हैं। खैर विरोध होना जायज़ है, क्योंकि यह लोगों के भक्ति और आस्था की बात है।
इसकी क्या गारंटी की रणवीर दुबारा गौ मांस नहीं खाएंगे
रणबीर ने तो कह दिया कि वो अब नॉनवेज और गौ मांस यानि बीफ खाना छोड़ दिए हैं, किंतु इसका क्या भरोसा कि आगे भविष्य में वो दुबारा यह सब नहीं करेंगे । Does Beef Eater will play Shri Ram’s role
और बात अगर सुधर जाने की है तो क्या अगर कोई आतंकवादी आ कर कहे कि मैंने बुरे काम और आतंकवाद छोड़ दिया है और अब देश की राजनीति में आना चाहता हूँ, तो क्या कानून और देश उसे स्वीकार करेगा । संभवतः कानून उसे आम नागरिक के रूप में भी स्वीकार न करे और सजा देने के बारे में सोचे ।
यही बात इस किरदार के साथ भी है, अगर रणबीर ने कभी भी गौ मांस खाया है तो यह गलत है, लोगों की आस्था और भक्ति के ख़िलाफ़ है । Does Beef Eater will play Shri Ram’s role
श्री राम का किरदार अत्यंत पवित्र है, उन्होंने रावण को युद्ध में मारने के बाद रावण की हत्या का भी प्रायश्चित किया था । राम 14 वर्ष वन में रहें पर उन्होंने कभी सीकार कर मांस नहीं खाया, बल्कि कंद मूल फल आदि खाकर यात्रा पूरी की। श्री राम कभी किसी को भी अपने सुख के लिए कष्ट नहीं देते थे । तो ऐसे में फिर उस व्यक्ति को कैसे राम का किरदार दिया गया जो स्वयं गौ माता को ही नुकसान पहुंचाने की सोचे ।
कहा जाता है कि, एक गाय के भीतर एक सौ चौंसठ कोटि देवता निवास करते हैं। ब्रह्मा, विष्णु, महेश, जगदम्बा, लक्ष्मी, सरस्वती, राम, कृष्ण, हनुमान सब कोई । तो जब रणबीर ने उस गौ माता का भक्षण किया जिसे लोग देवी के समान पूजते हैं तो उन्हें राम के किरदार में कैसे देख सकती है वो जनता जो गौ को मां मानती है ।
इस किरदार का न केवल आम जनता ने विरोध किया है, बल्कि कई बॉलीवुड के कलाकारों ने भी विरोध किया है । फिल्म देखना नहीं देखना, रणबीर को स्वीकारना नहीं स्वीकारना ये जनता का पक्ष है, यह अपनी अपनी दृष्टि है कि लोग उन्हें किस तरह देखते हैं और स्वीकारते हैं के नहीं । Does Beef Eater will play Shri Ram’s role
रणबीर के इस किरदार पर उनके बीते एनिमल के किरदार का भी असर
जिन लोगों ने रणबीर को बीते दिनों एनिमल में देखा है, संभवतः उनको भी मुश्किल हो रणबीर को श्री राम स्वरूप में स्वीकारने पर। लेकिन सिनेमा में अलग किरदार निभाना तो कलाकार का काम ही है, तो इसका उनके नए किरदार पर कोई असर नहीं होना चाहिए ।
क्रिएटर्स को ध्यान रखना होगा, वो क्या दिखा रहें और किसे कास्ट कर रहें
अब जब डायरेक्टर ने रणबीर को लेकर पूरी फिल्म बना ही ली है तो उसका तो कुछ भी नहीं किया जा सकता है । पर आगे सिनेमा में धार्मिक किरदारों को लेकर क्रिएटर्स को सचेत रहना होगा ।
अगर किसी कलाकार को कास्ट किया जा रहा है, तो ऐसे कलाकार को किया जाए जो दशकों तक छाप छोड़ दे, जैसे रामानंद सागर की रामायण। लोग उस पुराने साधारण बिना किसी इफेक्ट के रामायण को आज भी किसी भी मेगा बजट रामायण से ज़्यादा पसंद करते हैं । Does Beef Eater will play Shri Ram’s role
और ऐसा ही कुछ आज के नए क्रिएटर्स को भी बनाना चाहिए, इफेक्ट्स और चमक धमक अपनी जगह उचित है, पर ईश्वर की कथा माया से परे भक्ति भाव में उत्तम रूप से निखर कर आती है, और ये नए क्रिएटर्स को समझना होगा ।
- लेख – आरव शुक्ला, रायपुर (छ. ग)
Read More : ईरान ने एफ15 के बाद अमेरिका के ए10 युद्धक विमान को भी मार गिराया, लापता पायलट की तलाश
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह लेखक के अपने विचार हैं, हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं ।)
















