मुंबई, 28 मार्च । film bobby farida jalal : फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी दोनों ही 60 के दशक की अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम किया।
बात का खुलासा अरुणा ईरानी ने इंडियन आइडल के शो पर किया
film bobby farida jalal : हालांकि उस वक्त दोनों ही हीरोइनों को फिल्मों में साइड रोल मिलते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही उद्योग और फिल्मों में काम करने के बाद भी दोनों के बीच 29 साल तक मुलाकात नहीं हुई थी? इस बात का खुलासा खुद अरुणा ईरानी ने इंडियन आइडल के शो पर किया है। इंडियन आइडल के सेट पर लंबे समय बाद एक साथ फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी को देखा गया।
Celebrated as legends, but still as playful at heart. Watch the fun side of Farida Jalal and Aruna Irani on Indian Idol this Sat–Sun at 8 PM on Sony LIV.#IndianIdol #IndianIdolOnSonyLIV #SonyLIV #SonyLIVShows #WeekendEntertainment pic.twitter.com/R8eX5TfevD
— Sony LIV (@SonyLIV) March 28, 2026
फरीदा ने ‘आराधना’ में राजेश खन्ना के साथ पर्दे पर रोमांस किया
film bobby farida jalal : शो पर फरीदा जलाल की पहली फिल्म ‘तकदीर’ से जुड़ी तस्वीरें दिखाई गईं, जिसे देखकर अभिनेत्री भावुक नजर आई। तकदीर के बाद फरीदा ने ‘आराधना’ में काम किया और राजेश खन्ना के साथ पर्दे पर रोमांस किया। 57 साल बाद स्क्रीन पर अपनी फोटो देखकर अभिनेत्री ने कहा, “कितने साल बीत गए और सारी पुरानी यादें ताजा हो गई।”
फिल्म ‘बॉबी’ के बाद एक-दूसरे से मिल पाईं
film bobby farida jalal : शो में अरुणा ईरानी भी मौजूद थी, जिन्होंने सोनी टीवी का शुक्रिया किया क्योंकि शो की वजह से ही वो फिल्म ‘बॉबी’ के बाद एक-दूसरे से मिल पाईं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि फिल्मों में दोनों के किरदार लगभग एक जैसे होते थे। या तो फरीदा फिल्म में होती थी, या फिर अरुणा। ऐसे में दोनों का मिल पाना मुश्किल हो गया था।
film bobby farida jalal : फरीदा बताती है अरुणा बेहतरीन डांस करती थी
अरुणा कहती है कि इस शो की बदौलत ही हम जमाने बाद मिले हैं। फरीदा बताती है कि दोनों ने साथ में आखिरी बार ‘बॉबी’ में काम किया था और उस वक्त अरुणा बेहतरीन डांस करती थी। उन्हें एक पल नहीं लगता है और वे बेहतरीन डांस मूव्स करने लगती थी। उन्हें देखकर मुझे हैरानी होती है।
29 साल बाद फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ में काम किया
film bobby farida jalal : बता दें कि 29 साल बाद फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी काम किया, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों की मुलाकात सेट पर होती थी या नहीं, लेकिन इंडियन आइडल में लंबे अरसे के बाद मिलकर वे बहुत खुश हैं। (आईएएनएस)
Read More : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई केंद्र
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार














