नई दिल्ली, 23 मार्च । dhurandhar raha march : मार्च में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अच्छी कमाई कर रही है। आदित्य धर की फिल्म का विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा है। स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।। अब अप्रैल में भी बॉलीवुड दर्शकों के लिए कई बड़ी और रोचक फिल्में लेकर आ रहा है।
अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट
dhurandhar raha march : अप्रैल में हर जॉनर की फिल्म रिलीज होगी। इन फिल्मों में एक्शन, रोमांस, हॉरर-कॉमेडी और पीरियड-ड्रामा के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलेगा। अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘आवारापन 2’ के साथ ही सलमान खान, अक्षय कुमार की फिल्मों का भी नाम शामिल है। ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 3 अप्रैल को रिलीज होगी।
हिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल
dhurandhar raha march : साल 2007 की हिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें इमोशन, एक्शन और प्यार से भरी कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एक्शन फिल्म ‘स्वयंभू’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी
dhurandhar raha march : फिल्म में डर और हंसी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जो कि टीजर के साथ सामने आ चुका है। निखिल सिद्धार्थ स्टारर पीरियड एक्शन फिल्म ‘स्वयंभू’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी। पहले यह 13 फरवरी को आने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के कारण तारीख बढ़ाई गई। मेकर्स के अनुसार फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी।
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’
dhurandhar raha march : अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म एक्शन और रोमांस से भरी है। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (पहले नाम बैटल ऑफ गलवान) की भी अप्रैल में रिलीज की चर्चा है। मेकर्स ने रिलीज डेट की अभी पुष्टि नहीं की है। यह फिल्म गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई वास्तविक लड़ाई पर आधारित है।
फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह लीड रोल में
dhurandhar raha march : इसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ थिएटर्स में 24 अप्रैल को आएगी। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का सीक्वल है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं।
dhurandhar raha march : हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वॉर्डरोब’ 24 अप्रैल को रिलीज हो रही
फिल्म में प्यार, कॉमेडी और रिश्तों की मजेदार कहानी दिखाई जाएगी। यदि आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो 24 अप्रैल को रिलीज हो रही हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वॉर्डरोब’ देख सकते हैं। इसमें रजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सौरभ चौबे ने किया है और निर्माण ज्योति राज गावली ने किया है। (आईएएनएस)
Read More : अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मिले शहीद का दर्जा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















