बलरामपुर में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन, 852 आवेदन मिले; अधिकांश का निराकरण

0
4
balrampur solution camp 852
balrampur solution camp 852

बलरामपुर; 20 मार्च । balrampur solution camp 852 : बलरामपुर जिला में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरती कला में किया गया। इस शिविर में जिले के समस्त विभागों द्वारा समाधान कैंप लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं।

कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याएँ सीधे सुनीं

balrampur solution camp 852 : शिविर में कलेक्टर राजेंद्र प्रसाद कटारा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा आम नागरिकों की समस्याएँ सीधे सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य अतिथि

balrampur solution camp 852 : इस अवसर पर मंच पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर से पहले ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्राम सचिवों द्वारा तीन दिनों तक आवेदन एकत्र किए गए थे।

जिलेभर से कुल 852 आवेदन प्राप्त

balrampur solution camp 852 : प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलेभर से कुल 852 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही जारी है।

जिला स्तरीय समाधान शिविर

balrampur solution camp 852 : इस जिला स्तरीय समाधान शिविर के सफल आयोजन में जिला मुख्यालय बलरामपुर रामानुजगंज के मार्गदर्शन, जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसील वाड्रफनगर तथा अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत बरती कला के सचिव एवं सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Read Moreसिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार