ऑस्कर 2026 वन बैटल ऑफ्टर अनदर और सिनर्स के बीच कड़ी टक्कर जेसी बकले जीत सकती है बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

0
1
Oscar 2026 Best Actor Award
Oscar 2026 Best Actor Award

नई दिल्ली ;15 मार्च । Oscar 2026 Best Actor Award : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह Academy Awards का आगाज हो चुका है। सिनेमाई जगत के इस सबसे बड़े महाकुंभ का प्रसारण दुनिया भर में अलग-अलग समय पर किया जा रहा है।

फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट सामने

Oscar 2026 Best Actor Award : भारतीय दर्शकों के लिए यह समारोह 16 मार्च को सुबह 4:30 बजे से शुरू होकर लगभग 7:30 बजे तक चलेगा। इस भव्य कार्यक्रम की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन Conan O’Brien करेंगे। फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट सामने आने के बाद से ही कयासों का दौर तेज है कि कौन सी फिल्म बाजी मारेगी. इस बार कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है ।

Oscar 2026 Best Actor Award : ऑस्कर 2026 वन बैटल ऑफ्टर अनदर और सिनर्स के  बीच कड़ी टक्कर जेसी बकले जीत सकती है बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ पर सबकी नजर

Oscar 2026 Best Actor Award : ग्लोबल स्तर पर ऑस्कर अवॉर्ड की अलग-अलग सूचियों में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ फिल्मों को अलग-अलग सूचियों में सबसे ज्यादा नामांकन किया गया है। इस बार बेस्ट फिल्म की सूची में राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और वैम्पायर हॉरर फिल्म ‘सिनर्स’ के बीच जबरदस्त मुकाबला रहेगा, क्योंकि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है ।

हालांकि अकेले ‘सिनर्स’ को अकेले 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘सिनर्स’ के जीतने की संभावना ज्यादा है। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में 10 फिल्में लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन टॉप टू की रेस में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ ही प्रमुख दावेदार हैं ।

जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस की प्रबल दावेदार

Oscar 2026 Best Actor Award : आयरिश एक्ट्रेस जेसी बकले को ‘हैमनेट’ में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने की प्रबल संभावना है । लेकिन नॉमिनेशन में एमी मैडिगन और रोज बर्न जैसी बड़ी दावेदार भी शामिल हैं। जेसी बकले की ‘हैमनेट’ साल 2025 की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शामिल है और इसे 2 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और 2 बाफ्टा अवॉर्ड भी मिले हैं। ऐसे में उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत सकती हैं ।

Oscar 2026 Best Actor Award : बेस्ट एक्टर कैटेगरी में भी बड़ा मुकाबला

बेस्ट एक्टर की रेस में भी कई बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें वैगनर मौरा, टिमोथी चालमेट, रॉबर्ट अरामायो, और बी जॉर्डन का नाम शामिल है, लेकिन मुख्य दावेदारी ‘आई स्वियर’ के रॉबर्ट अरामायो की हो सकती है, क्योंकि बाफ्टा अवॉर्ड में उनका नॉमिनेशन चौंकाने वाला था। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर ‘सिनर्स’ के माइकल बी जॉर्डन हैं, जिनकी लोकप्रियता में बीते कुछ सालों में जबरदस्त उछाल आया है ।

Oscar 2026 Best Actor Award : सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में त्रिकोणीय मुकाबला

बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एक्ट्रेसेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि नॉमिनेशन में ‘वन बैटल’ की टेयाना टेलर, ‘वेपन्स’ की एक्ट्रेस एमी मैडिगन और ‘सिनर्स’ की वुनमी मोसाकु का नाम शामिल है। इन तीनों को हाल ही में अलग-अलग अवॉर्ड अलग-अलग कैटेगरी में मिले हैं. टेयाना टेलर को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि वुनमी मोसाकु ने भी बाफ्टा जीता था। ऐसे में इन बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की रेस में तीनों अभिनेत्रियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा ।


Read More मन की पावनता और गुणों का महत्व मानव जीवन की सच्ची संपदा


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार