रिफॉर्म से परफॉर्म तक: कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा बदलाव का मंत्र – ब्रजेश कुमार त्रिपाठी

Reform Perform
Reform Perform

बिलासपुर; 2 मार्च । Reform Perform :  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होने मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में मिशन सीआईएल@2026 विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया।

पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण

Reform Perform :  अपने मुख्य वक्तव्य में त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की संस्कृति ही किसी भी संगठन को स्थायी सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी और इंटेग्रिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाई।

रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म

Reform Perform :  उनके संबोधन का केंद्रीय संदेश था— “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म के माध्यम से हम कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर स्वयं को बेहतर बनाते रहें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक सुधार केवल प्रक्रियाओं में नहीं, बल्कि हमारी सोच और व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए।

एसईसीएल सभागार में आयोजित विशेष सत्र

Reform Perform :  एसईसीएल सभागार में आयोजित विशेष सत्र में निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, सीवीओ एसईसीएल हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने पर बल

Reform Perform :  इससे पूर्व उनके दौरे की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ एक प्रेरक संवाद से हुई, जहाँ उन्होंने जीवन के प्रारंभिक चरण में ही ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सीवीओ, एसईसीएल हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। बच्चों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि “सशक्त राष्ट्र की नींव सच्चरित्र नागरिकों से ही बनती है।”

Reform Perform :  डिजीकोल वॉर रूम का भी अवलोकन

दौरे के दौरान त्रिपाठी ने एसईसीएल मुख्यालय स्थित डिजीकोल वॉर रूम का भी अवलोकन किया। वहाँ उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, रियल-टाइम डाटा विश्लेषण और निर्णय-निर्माण में तकनीकी हस्तक्षेपों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीक को पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग और निगरानी संभव हो रही है।


Read More :  रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार