रायपुर; 22 फरवरी । CK Naidu Trophy Chhattisgarh : पुरुषों की अंडर-23 कर्नल सी के नायडू मल्टी डे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन बीसीसीआई द्वारा 16 अक्टूबर 2025 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत छत्तीसगढ़ का क्वार्टर फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ यू-23 और राजस्थान यू-23 के बीच 21 से 24 फरवरी 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है।
छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 286 रन बनाए
CK Naidu Trophy Chhattisgarh : राजस्थान यू 23 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 100.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की शुरुआत खराब रही और शोभित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए और आयुष पांडे केवल 21 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।
मध्य क्रम में मयंक वर्मा और राहुल प्रधान ने पारी को आगे बढ़ाया
CK Naidu Trophy Chhattisgarh : मध्य क्रम में मयंक वर्मा ने 81 रन और राहुल प्रधान ने 58 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की. उनके अलावा दीपक यादव ने 36 रन और हर्ष यादव ने 24 रन का योगदान देकर स्कोर 250 से अधिक पहुंचाया। राजस्थान के लिए गणेश सुथार और चेतन शर्मा ने 3-3 विकेट, मोहित चांगरा ने 2 विकेट लिए।
CK Naidu Trophy Chhattisgarh : राजस्थान पहली पारी में 167 रन बनाए
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 71 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं । राजस्थान की ओर से सचिन यादव ने 75 रन और सुमित ने 28 रन बनाये। छत्तीसगढ़ के लिए वरुण सिंह भुई ने 6 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान 119 रन से पीछे है।
Read More : आरटीआई तंत्र को पुनर्जीवित करने की तैयारी में कांग्रेस, राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का प्रस्ताव
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार














