बजट 2026 : मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर ब्याज को टैक्स-मुक्त करना छत्तीसगढ़ के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत — केदार कश्यप

    0
    3
    Budget 2026 Making interest
    Budget 2026 Making interest

    जगदलपुर; 2 फरवरी Budget 2026 Making interest : छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय बजट 2026-27 में मोटर एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े ब्याज को पूर्णतः आयकर मुक्त और TDS समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

    मोटर एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े ब्याज को पूर्णतः आयकर मुक्त

    Budget 2026 Making interest : मंत्री के अनुसार ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते हैं और पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने में लंबा समय लगता है। इस दौरान ब्याज उनके लिए आर्थिक सहारा होता है, लेकिन अब तक कर और TDS की कटौती से उन्हें वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता था।

    Budget 2026 Making interest : छत्तीसगढ़ के संदर्भ में इस निर्णय के लाभ:

    1. मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) द्वारा दिए गएब्याज पर अब कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा।
    2. TDS पूरी तरह समाप्तहोने से छत्तीसगढ़ के पीड़ितों को क्लेम की पूरी राशि सीधे प्राप्त होगी।
    3. यह प्रावधान1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और उसके बाद मिलने वाला ब्याज पूरी तरह कर-मुक्त रहेगा।

    टैक्स-मुक्त ब्याज से उन्हें इलाज, पुनर्वास में सीधी मदद मिलेगी

    Budget 2026 Making interest : केदार कश्यप ने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए विशेष राहत है, जो दुर्घटना में कमाने वाले सदस्य को खो देते हैं या गंभीर रूप से घायल होते हैं। टैक्स-मुक्त ब्याज से उन्हें इलाज, पुनर्वास और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सीधी मदद मिलेगी।

    Budget 2026 Making interest : दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा

    मंत्री ने यह भी कहा कि इस छूट से यह साफ़ होता है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता केवल राजस्व नहीं, बल्कि मानव संवेदना और सामाजिक न्याय भी है। छत्तीसगढ़ सरकार भी सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।


    Read More : केंद्रीय बजट 2026-27 भारत के स्वर्णिम युवा युग का बजट : धरमलाल कौशिक

    #छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार