‘धुरंधर’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; ओटीटी में सबसे बड़ी डील

0
65
Dhurandhar Biggest deal OTT
Dhurandhar Biggest deal OTT

मुंबई ;22 दिसंबर । Dhurandhar Biggest deal OTT : रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने बेहद कम समय में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह 800 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ‘धुरंधर’ का दबदबा

Dhurandhar Biggest deal OTT : सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ‘धुरंधर’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने ओटीटी डील को लेकर भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिससे इसकी लोकप्रियता और मार्केट वैल्यू का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रणवीर सिंह के दमदार अभिनय और फिल्म की हाई-ऑक्टेन कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है, जिसके चलते ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार होती जा रही है।

‘धुरंधर’ सबसे बड़ी ओटीटी डील बन गई

Dhurandhar Biggest deal OTT : मूवी क्रिटिक रवि चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के डिजिटल राइट्स 285 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस डील के साथ ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बन गई है।

इतना ही नहीं, डिजिटल राइट्स के मामले में ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार सफलता को दर्शाता है।

Dhurandhar Biggest deal OTT : ‘पुष्पा 2’ से भी महंगी डील

अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, उसके ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ रुपये में खरीदे थे। वहीं ‘धुरंधर’ के लिए नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये ज्यादा चुकाए हैं। हालांकि, इस डील की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Dhurandhar Biggest deal OTT : ‘धुरंधर’ की अभूतपूर्व डिमांड

मूवी क्रिटिक रवि चौधरी ने एक्स पर लिखा कि ‘धुरंधर’ की अभूतपूर्व डिमांड, मजबूत प्रमोशन और ग्लोबल अपील इस बड़ी डील को दर्शाती है, वो भी तब जब फिल्म का थिएटर रन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने लिखा, “नेटफ्लिक्स का बड़ा दांव साफ तौर पर उनके कॉन्फिडेंस को दिखाता है।”

Dhurandhar Biggest deal OTT : ‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा

‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आमतौर पर फिल्मों की ओटीटी रिलीज थिएटर रन के 6 से 8 हफ्ते बाद होती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ‘धुरंधर’ जनवरी 2026 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 16 से 30 जनवरी 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की संभावना है।


Read More :  आम्रपाली दुबे ने शेयर किया मजेदार वीडियो, अरविंद अकेला कल्लू ने किया कमेंट


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार