दशहरे पर 101 फीट ऊँचे रावण का दहन; अंबिकापुर ,कोंडागांव और दुर्ग में बारिश ने डाली बाधा

0
1
dussehra 101ft ravan dahan
dussehra 101ft ravan dahan

रायपुर 03 अक्टूबर । dussehra 101ft ravan dahan : देशभर में दशहरा का त्यौहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि कुछ स्थानों में रावण दहन के दौरान बारिश ने बाधा डाली, फिर भी विभिन्न प्रदेशों में विजयादशमी धूमधाम से मनाई गई।

WRS में 101 फीट ऊँचे रावण का दहन

dussehra 101ft ravan dahan : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर,कोंडागांव और दुर्ग में बारिश के बीच रावण का का पुतला दहन किया गया। वहीं राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी में 101 फीट ऊँचे रावण का और रावणभाठा में भव्य रावण का दहन किया गया। दहन के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने उत्सव का उल्लास और बढ़ा दिया।

dussehra 101ft ravan dahan : दशहरे पर 101 फीट ऊँचे रावण का दहन; अंबिकापुर ,कोंडागांव और दुर्ग में बारिश ने डाली बाधा

WRS दशहरा उत्सव में राज्यपाल डेका और सीएम साय शामिल

dussehra 101ft ravan dahan : राजधानी रायपुर के WRS मैदान में दशहरा उत्सव में राज्यपाल रामेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। रावणभाठा के दशहरा उत्सव में सीएम विष्णुदेव साय सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी रावण दहन किया गया ।

सुंदर नगर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति रावण दहन

dussehra 101ft ravan dahan : सुंदर नगर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में पार्षद सरिता अकाशा दुबे के नेतृत्व में रावण दहन के साथ भव्य आतिशबाजी का आयोजन हुआ। राजधानी में रायपुर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समता कॉलोनी, बुढ़ापारा सप्रे स्कूल, रामकुंड आश्रम चौक सहित कई स्थानों पर 60 से 100 फीट ऊँचे रावण के पुतलों का दहन किया गया।

 dussehra 101ft ravan dahan : दशहरे पर 101 फीट ऊँचे रावण का दहन; अंबिकापुर ,कोंडागांव और दुर्ग में बारिश ने डाली बाधा

विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का आनंद लिया

dussehra 101ft ravan dahan : राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया।

 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी है

dussehra 101ft ravan dahan : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

मुख्यमंत्री ने कहा नकारात्मक विचारों को त्यागकर सद्मार्ग पर चले 

dussehra 101ft ravan dahan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

dussehra 101ft ravan dahan : दशहरे पर 101 फीट ऊँचे रावण का दहन; अंबिकापुर ,कोंडागांव और दुर्ग में बारिश ने डाली बाधा

dussehra 101ft ravan dahan : सुरक्षा के लिए 600 जवान लगाए गए

दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन किया गया। जहां 21 बड़े कार्यक्रम तय थे। सुरक्षा के लिए 600 जवान लगाए गए। भिलाई में भगवान राम रथ पर सवार होकर पहुंचे। वहीं रायगढ़ में सबसे बड़ा 57 फीट का रावण नटवर हाई स्कूल मैदान में जलाया गया।

dussehra 101ft ravan dahan : बिलासपुर में दशहरा उत्सव की धूम

बिलासपुर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक और साइंस कॉलेज सहित 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण बनाए गए थे। राजनांदगांव में बॉलीवुड सिंगर असीस कौर ने परफॉर्म किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए।

dussehra 101ft ravan dahan : बारिश ने डाली बाधा 

इसके अलावा जांजगीर-चांपा, गरियाबंद समेत कई जिलों में रावण दहन के दौरान बारिश ने बाधा डाली। बारिश रुकने के बाद रावण दहन किया गया। दहन के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने उत्सव का उल्लास और बढ़ा दिया।


Read Moreएनआईटी रायपुर में पहली बार होगा नासा इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार