रायपुर,22 जुलाई । Blockade against Adani now : छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। अडानी समूह पर प्रदेश की खनिज और वन संपदा की लूट का आरोप लगाते हुए किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी समूह हसदेव से लेकर तमनार तक पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करवा रहा है और जंगलों को उजाड़कर कोयला खनन कराया जा रहा है।
बस्तर की प्रमुख खनिज संपदा को भी अडानी को सौंपने की तैयारी
Blockade against Adani now : अडानी की कोयला खदानों के लिए राज्य के जंगल उजाड़े जा रहे। नेताओं ने यह भी दावा किया कि अब बस्तर की प्रमुख खनिज संपदा आयरनओर को भी अडानी को सौंपने की तैयारी चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्यवाही की जा रही है। अडानी के द्वारा तमनार पेड़ कटाई का विरोध करने के कारण भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी ईडी ने कर लिया।
अडानी की लूट के खिलाफ प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी
Blockade against Adani now : देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी औद्योगिक घराने की लूट के खिलाफ एक पूरा प्रदेश एकजुट होकर सड़क पर उतर आया हो। छत्तीसगढ़ की जनता ने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए अडानी समूह के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी कर इतिहास रच दिया है।
इस आंदोलन में समूचा विपक्ष भी लामबंद नजर आया। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने एक स्वर में भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अडानी समूह को संरक्षण देकर प्रदेश की खनिज और वन संपदा को लुटवा रही है।
दीपक बैज का बड़ा हमला: अडानी को लूट की छूट दे रही भाजपा सरकार
Blockade against Adani now : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की जंगल और खनिज संपदा की खुली लूट हो रही है और इसके पीछे भाजपा सरकार की शह है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जंगलों की कटाई की अनुमति देकर अडानी जैसे कॉरपोरेट समूहों को वन और खनिज संसाधनों की खुली छूट दे रही है।
Blockade against Adani now : छत्तीसगढ़ की संपदा पर ‘कॉरपोरेट कब्जा’ का आरोप
भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रही जंगलों की कटाई और खनिज संपदा की लूट को रोकने के लिए पूरा प्रदेश एकजुट है।प्रदेश की खनिज संपदा को अडानी जैसे पूंजीपति ट्रकों में भरकर प्रदेश से बाहर ले जा रहे हैं इससे छत्तीसगढ़ को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही यहां के पर्यावरण भी नष्ट हो रही है, आदिवासी वर्ग एवं आम जनता हसदेव एवं तमनार के हरे भरे जंगलों की कटाई के विरोध में लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
Blockade against Adani now : कांग्रेस के नेता भी जंगलों को बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा की सरकार पुलिस तंत्रों का दुरुपयोग करके जंगल कटाई का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है, उन पर लाठियां चल रही है, उनका लहू बहा रही है। अडानी का विरोध करने विधानसभा में मामला न उठाये इसलिए भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी किया गया।
अडानी की लूट के खिलाफ जनआक्रोश : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
Blockade against Adani now : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आर्थिक नाकाबंदी कर भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी के द्वारा जो यहां की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है उसका विरोध है। आम जनता ने जंगल कटाई के विरोध में आयोजित इस आर्थिक नाकेबंदी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तानाशाही भाजपा सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया।
Blockade against Adani now : अडानी की गोद में बैठी है भाजपा सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार अडानी की गोद में बैठ गई है। अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को जख्मी कर रही है। विरोध करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी, एसीबी, ईओडब्ल्यू और स्थानीय पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।
Blockade against Adani now : लोकतंत्र में मिले आंदोलन के अधिकार को खत्म कर रही है। तानाशाही स्थापित कर रही है लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डरेंगे नहीं प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए डटकर मुकाबला करेंगे, आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की खनिज संपदा को बचाने की मुहिम है, हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
सिंहदेव का आरोप: अडानी की लूट में सहभागी बनी भाजपा सरकार, विरोध पर हो रही ईडी की कार्रवाई
Blockade against Adani now : पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अडानी के जल, जंगल, जमीन की लूट की सहभागी बनी हुई सरकार के संरक्षण में अडानी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है, उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्यवाही करवाती है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्यवाही का विरोध करती है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम: पूरे प्रदेश में विपक्ष की ताकत दिखाई
Blockade against Adani now : छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और खनिज संपदा की लूट के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी आज ऐतिहासिक साबित हुई। राज्य के हर कोने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभालते हुए चक्का जाम का नेतृत्व किया और अडानी समूह के खिलाफ भाजपा सरकार के समर्थन पर तीखा विरोध दर्ज कराया।
Blockade against Adani now : आंदोलन की मुख्य अगुवाई विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने की
आज के आंदोलन की अगुवाई बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, बिलासपुर- जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पंजाब पीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार चक्का जाम में शामिल हुए।
अंबिकापुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पुलगांव दुर्ग में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, धमतरी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, गिरीश देवांगन, कोण्डागांव में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, आरंग में पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, बस्तर में लखेश्वर बघेल, सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने गृह क्षेत्रों में चक्का जाम में शामिल हुए।