मां ने बेटे को टीवी देखने से मना कर पढ़ाई के लिए कहा, तो नाराज होकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

Suicide Case

हिमाँचल प्रदेश: Suicide Case: हिमाचल प्रदेश में दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। बिलासपुर जिले के पनोह गांव में 14 साल के एक लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसकी वजह उसकी मां ने उसे टीवी देखने से मना कर पढ़ने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर 14 साल के लड़के ने अपनी जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार की है। जब दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर पर टीवी देखने की जिद कर रहा था। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार, किशोर की मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और स्कूल का काम करने को कहा।

Suicide Case: काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की

इसके बाद लड़का घर से चला गया लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।

Suicide Case: घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस शव को घुमारवीं अस्पताल ले गई। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घुमारवीं के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे में मामले की जांच जारी है।

Read Moreबस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय