दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी बोले BJP कार्यकर्ताओं के मन की ‘टीस’ हुई दूर

PM Modi given message
PM Modi given message after Delhi Election

नई दिल्ली: PM Modi given message: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार बहुमत हासिल करते हुए जीत हासिल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को भी एक खास संदेश दिया।

PM Modi given message: पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार दिल्ली NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे हर पड़ोसी राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है। इस एक संयोग से दिल्ली और पूरे NCR में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं।  हमारी कोशिश होगी कि आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र में मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ढेर सारा काम हो। और इस क्षेत्र के नौजवानों को भी तरक्की के नए-नए अवसर मिलें।

PM Modi given message: भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में एक टीस थी– पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि  तीन-तीन बार लोकसभा में शत-प्रतिशत विजय दिलाने के बाद भी देश भर के और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में एक टीस थी। ये टीस दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की थी। आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है।  हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, ये लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है।

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया। फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में नया इतिहास रच गया है। आज दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, ऐसा कोई वर्ग नहीं जहां कमल न खिला हो।  हर भाषा बोलने वालों ने, हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर वोट दिया है।

मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता है। पूर्वांचल के लोगों ने प्यार और विश्वास की नई ऊर्जा दे दी, नई ताकत दे दी। इसलिए मैं पूर्वांचल के लोगों का, पूर्वांचल के एक सांसद के नाते विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

PM Modi given message: विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट दूर हुई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, ओवर फ्लो सीवर और प्रदूषित हवा से त्रस्त रही है। अब यहां बनने वाली भाजपा सरकार दिल्ली को विकास की ऊर्जा के साथ एक आधुनिक शहर बनाएगी। दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है।  आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।