रायपुर: Governor’s Republic Day wishes: राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है।
Governor’s Republic Day wishes: राज्यपाल डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।
Governor’s Republic Day wishes: गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल डेका प्रातः 9ः00 बजे ध्वाज फहराएंगे
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रीय ध्वजा फहरा कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
पुलिस ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल डेका प्रातः 9ः00 बजे ध्वाज फहराएंगे। परेड के निरीक्षण के पश्चात् मार्च पास्ट होगा। राज्यपाल द्वारा प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। पदक अलंकरण एवं पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह के दौरान हॉर्स शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों की प्रस्तुति होगी।
Read More:पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकार्ड, धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार