Dr. Charandas Mahant : माँ लक्ष्मी जी की कृपा, सुख-समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई,शुभकामनाएं

Dr Charandas Mahant
Dr Charandas Mahant

रायपुर । Dr Charandas Mahant : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है।

Table of Contents

दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव

Dr Charandas Mahant : दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।

Dr Charandas Mahant : दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो

डॉ. महंत ने कहा कि दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो। डॉ. महंत ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।


यह भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओ ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी

 
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार