रायपुर: President Murmu’s Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी, जिसमें वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मार्गों पर अस्थायी बदलाव और यातायात प्रतिबंध की जानकारी देते हुए एडवाइजरी जारी की है।
President Murmu’s Raipur Visit: मुख्य प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन:
-25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरने का निर्देश दिया गया है।
President Murmu’s Raipur Visit: वैकल्पिक मार्ग:
माना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को जोरा-धरमपुरा मार्ग या सेरीखेरी-नवा रायपुर मार्ग से जाने की सलाह दी गई है।
President Murmu’s Raipur Visit: राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम
- 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे माना विमानतल पर पहुंचेंगी और वहां से एम्स हॉस्पिटल जाएंगी।
- इसके बाद वे राजभवन लौटेंगी और दोपहर 3:05 बजे डीडीयू ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
- शाम 5:05 बजे पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी।
- 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुबह 9:10 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगा। इसके बाद वे भिलाई जाएंगी और दोपहर बाद आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
यातायात प्रतिबंध:
रिंग रोड नंबर-1 पर एस हॉस्पिटल और डीडीयू ऑडिटोरियम के कार्यक्रमों के दौरान ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।