Sports Investiture Ceremony : राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री साय 29 अगस्त को प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित 

Sports Investiture Ceremony
Sports Investiture Ceremony

रायपुर | Sports Investiture Ceremony : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन

Sports Investiture Ceremony : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

Sports Investiture Ceremony : इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।

वर्ष 2021-22 के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित 

Sports Investiture Ceremony : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, ग्याहर लोगों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान , पांच लोगों को शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए ग्याहर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।


यह भी देखें: DRG SOLDIERS : वन मंत्री केदार कश्यप दो दिवसीय प्रवास में नारायणपुर पहुंचे; मंत्री ने DRG के जवानों को बाइक वितरण किया

Sports Investiture Ceremony : 2022-23 हेतु चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित

इसी प्रकार वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1, शहीद पंकज विक्रम सम्मान पंद्रह , शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए चौबीस चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Sports Investiture Ceremony : खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए 

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कार खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए की राशि इस तरह खिलाड़ियों को मिलेंगे 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए शामिल हैं।