रायपुर| डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में BSF के घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।
उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। शर्मा ने घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। शर्मा ने घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Also Read : आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
बता दें कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. BSF के जवानों से भरा मेटाडोर गाडी अनियंत्रित होकर कर पलट हो गया है। जिसमें BSF के 15 जवान घायल हो गएँ हैं। साथ ही 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी के पास जवानों को ले जाता वाहन का स्टीयरिंग फेल हो गया.जिस वजह से वाहन पलट गया.रावघाट थाना के कुम्हारी गांव के पास की घटना हुई है। बता दें कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में सभी BSF जवान तैनात थे।
दुर्घटना में घायल हुए जवानों से मिलने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा पहुंचे हैं। 407 वाहन BSF जवानों को लेकर जा रहा था। तभी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। सभी घायल जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 162 बटालियन बीएसएफ के जवान वाहन में जा रहे थे। इसमें 17 जवान को चोट आई थी। उन्हें तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।