कभी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती 29 साल की हो गई हैं। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में जन्मीं रिया ने करियर की शुरूआत 2012 में आई तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से की थी। हालांकि, उन्हें सालभर बाद ही 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड डेब्यू किया। रिया ने पिछले 9 सालों में (2012 से 2021) कुल जमा 8 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। हालांकि रिया के पिछले दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न को देखें तो उनकी सालाना कमाई करीब 14 लाख रुपए के आसपास है। यह प्रॉपर्टी रिया ने कैसे बनाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब भी इस मामले की जांच कर रहा है। रिया पर सुशांत के 15 करोड़ रुपए हड़पने का भी आरोप है। रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती बंगाली, जबकि मां संध्या कोंकणी मूल की हैं। रिया चक्रवर्ती के ओवरआॅल करियर की बात करें तो उन्होंने 9 साल के करियर में कुल 8 फिल्में की हैं। लेकिन बावजूद इसके उनके पास मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। रिया के पास मुंबई में दो फ्लैट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया के पास अपने नाम की केवल एक ही प्रॉपर्टी है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के खार में करीब 85 लाख रुपए की है, जिस पर 60 लाख रुपए का हाउसिंग लोन है। यह प्रॉपर्टी 550 स्क्वेयर फीट पर फैली है। इसके अलावा जो दूसरी प्रॉपर्टी है, वो रिया के पिता के नाम पर है। इसे साल 2012 में खरीदा गया था और 2016 में पजेशन मिला था। इसकी कीमत 60 लाख रुपए है। यह रायगढ़ के उल्वे में स्थित है और 1130 स्क्वेयर फीट में फैली हुई है। रिया चक्रवर्ती के पिता आर्मी में डॉक्टर हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। आर्मी में होने की वजह से रिया की स्कूलिंग अंबाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। रिया का एक भाई भी है, जिसका नाम शोविक है। सुशांत के पिता ने इन चारों पर ही धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। वैसे, रिया के करियर की शुरूआत 2009 में तब हुई जब उन्होंने एमटीवी के रियलिटी शो 'टीन दीवा' में पार्टिसिपेट किया और फर्स्ट रनर अप बनी थीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एमटीवी का वीडियो जॉकी बनने के लिए आॅडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं। रिया ने वीजे रहते हुए 'एमटीवी वास्सअप', 'कॉलेज बीट' और 'टिकटैक' जैसे प्रोग्राम होस्ट किए। टीवी प्रोग्राम होस्ट करने के बाद रिया ने एक्टिंग करने की सोची। हालांकि इस दौरान वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। बाद में रिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से एक्टिंग फील्ड में आ गईं। इसमें उन्होंने निधि का रोल निभाया था। इसके बाद 2013 में रिया को बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम मिल गया। इसमें उन्होंने जसलीन का रोल निभाया। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद 2014 में आई रिया चक्रवर्ती की तीसरी फिल्म सोनाली केबल भी सुपरफ्लॉप रही। फिर रिया को लगातार 3 साल तक कोई काम नहीं मिला। फिर 2017 में उन्हें ह्यहाफ गर्लफ्रेंडह्ण और ह्यदोबारा: सी योर ईविलह्ण जैसी फिल्मों में कैमियो (छोटा रोल) मिला लेकिन यह फिल्में भी नहीं चल सकीं। इसके बाद 2017 में आई 'बैंक चोर' और 2018 में आई 'जलेबी' में रिया को बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला, लेकिन फिल्में फिर भी नहीं चलीं।
RECENT NEWS
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 26 सितंबर: Sanju Devi Bhartiya Mahila Kabaddi Team: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने...
शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हथबंद । 26 सितंबर: Vriksharopan evam Paryavaran Sanrakshan: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षक मंडल द्वारा आयोजित सेवा संकल्प महोत्सव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में...
बीटीआई ग्राउंड में संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव की तैयारियों का भूमिपूजन के...
रायपुर। 26 सितंबर: Sankalp Navratri evam Raas Garba Utsav: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउंड में इस वर्ष संकल्प नवरात्रि एवं रास...
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर...
रायपुर, 26 सितंबर: Rajpatra le Chandanpur pahunche Deputy CM Vijay: तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गांव की नई...
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से...
रायपुर, 26 सितंबर: Aangan Milan Seva se Utsav Sthal bane Anganbadi: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई ‘आंगन मिलन...
















