पंजाबः मान कैबिनेट के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, जिनमें एक महिला मंत्री भी शामिल हैें

चंडीगढ़,

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायकों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक महिला मंत्री भी शामिल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह पंजाब राजभवन में आयोजित हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि था कि नया मंत्रिमंडल शनिवार को शपथ ग्रहण करेगा।

शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के नाम सामने आए

मान ने ट्​वीट में कहा था कि ‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल शनिवार को शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।

मान कैबिनेट के 10 सदस्य

पंजाब की नई सरकार में जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इस नई सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here