स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करेगा भाजपा महिला मोर्चा

वाराणसी।  
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा महिला मोर्चा की काशी क्षेत्र व महानगर इकाई की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार का सम्मान किया जाएगा। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय पर महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि काशी में 15 अगस्त को दिन में 11 बजे अस्सी स्थित रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण होगा। इसके बाद अस्सी स्थित छोटा नागपुर वाटिका में सेनानियों का सम्मान होगा। बैठक के बाद मोर्चा की टीम ने रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली का दौरा किया और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने पर विमर्श किया। संचालन महामंत्री बबिता तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने किया। बैठक में सुरेखा सिंह, प्रतिभा सिंह, पूजा दीक्षित, यशा मौर्या, कुसुम पटेल, पीहू दुबे, वर्षा जायसवाल, गीता विश्वकर्मा, पूनम मौर्या, इशिका पांडेय, ज्योति केशरवानी, शीला, अर्चना शुक्ला, मीना भदौरिया आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here