सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

 भोपाल

संचालक जनसम्पर्क आशुतोष प्रताप सिंह ने संचालनालय से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारी को सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक जनसम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र सिंह गौर और सहायक ग्रेड-2 श्रीमती वंदना जवंजाल आज सेवा निवृत्त हुए हैं। दोनों शासकीय सेवकों को संचालक ने शाल-श्रीफल और सेवा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर संचालक, प्रशासन सुरेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here