सलमान की पार्टी पहुंचीं एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, भाईजान ने किस कर लुटाया प्यार

Mumbai

सलमान खान ने बीती रात अपने 57वें जन्मदिन पर धमाकेदार पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। खास बात तो यह है कि एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी सलमान के जन्मदिन में पहुंचीं। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

सलमान खान की तस्वीरें हुईं वायरल

Salman Khan Birthday Party: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का अज 57वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। 57वें जन्मदिन पर सलमान खान (Salman Khan) ने एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान, तबू, जेनेलिया डिसूजा, कार्तिक आर्यन और रितेश देशमुख सहित बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी सितारे पहुंचे। सलमान खान के बर्थडे पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। एक्ट्रेस पर्पल कलर के वनपीस में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं।

बर्थडे पार्टी में संगीता बिजलानी ने अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का खूब ध्यान खींचा। उन्होंने पर्पल ड्रेस में भाईजान की बर्थडे पार्टी में एंट्री की

सलमान खान और संगीता बिजलानी बर्थडे पार्टी के बाहर साथ में पोज भी देते नजर आए। फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक रही। संगीता बिजलानी की उम्र 62 वर्ष हो चुकी है। लेकिन उनके ग्लैमरस लुक और अंदाज को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। उनके इस ग्लैमरस अंदाज ने पार्टी की भी रौनक बढ़ा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here