रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा रायपुर के पुलिस लाईन स्थित जिला अस्पताल मे भर्ती मरीजों के परिजनों हेतु निशुल्क रात्रिकालीन भोजन वितरण सेवा जारी है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि दूर दराज से आये हुए लोगों सहित स्थानीय मरीजों के जरूरतमंद परिजन भी इस सेवा का लाभ उठा रहे है l राजधानी के दान दाताओं के सहयोग से जारी इस सेवा कार्य मे टीम वक्ता मंच की ओर से राजेश पराते,शुभम साहू, ज्योति शुक्ला, हेमलाल पटेल, दुष्यंत साहू, यशवंत यदु ‘यश’, हरिशंकर सोनी, खेमराज साहू, कुलदीप सिंग चंदेल , राजू छत्तीसगढ़िया नियमित रूप से संलग्न है l राजधानी के साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन भी बारी- बारी से इस सेवा कार्य मे हाथ बंटा रहे है l अब तक यातायात प्रशिक्षक टी के भोई, छत्रसिंह बछावत, डॉ गौरी अग्रवाल, डॉ सीमा श्रीवास्तव, विमल किशोर, किरणलता वैद्य, राजेंद्र पांडे , रिक्की बिंदास सहित अनेक प्रबुद्धजन इस कार्य में भागीदारी कर चुके है l ‘अन्नदान सर्वश्रेष्ठ दान है’ इस ध्येय वाक्य के साथ टीम वक्ता मंच द्वारा यह कार्य निरंतरता में जारी है l
RECENT NEWS
रायपुर स्टेशन पर बदली आवाजाही की व्यवस्था, यात्री तय रास्ते से ही स्टेशन में...
रायपुर 15 सितम्बर । raipur station : रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और आवागमन की...
राज्यपाल डेका : स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम
रायपुर 16 सितंबर । rajyapal deka : राज्यपाल रमेन डेका ने नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का...
गणेश उत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा
रायपुर 15 सितम्बर । ganesh utsav : गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक...
मालव्य राजयोग में लक्ष्मी कृपा के लिए शुक्रवार का उपाय दिलाएगा सुख-समृद्धि और धन-धान्य
नई दिल्ली 14 सितंबर । malavya rajyog : वैदिक ज्योतिष के अनुसार मालव्य योग पंच महापुरुष योगों में से एक है। यह तब बनता...
हिंदी दिवस बदलते दौर के साथ बदलने वाली ‘हिंदी’, आज ‘उर्मिला-विषयक उदासीनता’ की शिकार...
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। hindi divas : भाषा केवल प्रचार या प्रसार का विषय नहीं है, वह तो अभिव्यक्त करने की रचनाशीलता, संवाद...














