रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पुरे रस्मों-रिवाज़ संग करेंगे 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी

मुंबई,

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चर्चा में बनी हुई है। आए दिन दोनों की शादी के नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।  बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी करेंगे। 13 को दोनों की मेहंदी सेरेमनी,14 अप्रैल को हल्दी और 15 अप्रैल को शादी की बाते सामने आ रही हैं।

साथ ही दोनों मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित आर के बंगलों में शादी करने वाले हैं। खास बात ये है कि यहीं पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी हुई थी। अब खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद मुंबई के गुरुद्वारे में लंगर देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नीतू और ऋषि ने शादी के बाद मुंबई के एक गुरुद्वारे में लंगर करवाया था। वैसे ही रणबीर और आलिया भी शादी के बाद लंगर करवाएंगे।

पंजाबी रस्मों के मुताबिक शादी के बाद लंगर का आयोजन करना होता है। इसी रस्म के चलते रणबीर-आलिया भी शादी के बाद मुंबई में जुहू और बांद्रा के बीच स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर-आलिया ने अपनी शादी की टीम को ‘नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट’ पर साइन करने के लिए कहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों की फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स भी शामिल होंगे। शादी में शामिल होने वाले कुछ गेस्ट के नाम सामने आए हैं, जिनमें डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन का नाम शामिल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here