यूपी में कांग्रेस को झटका: राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने छोड़ी पार्टी, आज सपा के साइकिल पर सवार होंगे

लखनऊ:

कांग्रेस को यूपी में बहुत जोर का झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने पार्टी छोड़नेकी घोषणा कर दी है। आज इमरान कांग्रेस का हाथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होने वाले हैं। सहारनपुर में इंडिया टीवी के स्पेशल शो ‘रिपोर्टर बाइक वाली’ के दौरान नए प्लान और पुरानी पार्टी को लेकर भविष्यवाणी की। इमरान की बातें कांग्रेस के भविष्य को लेकर भयावह मालूम होती हैं।

कांग्रेस छोड़ने को लेकर इमरान मसूद ने साफ तौर पर कहा कि यूपी में कांग्रेस बेहद कमजोर है। यहां पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की रणनीति को भी कमजोर बताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को थैंक्स कहा। आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले इमरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने वाले हैं।

मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी दी थी

इमरान विवादित बयान के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं। इमरान ने ही मोदी को बोटी-बोटी काटने की धमकी दी थी। इसके बाद ये काफी दिन तक चर्चा में बने थे। मुसलमानों को लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं। आज बातचीत के दौरान भी वे मुसलमान वोटरों और उनकी स्थिति को लेकर बोले। इस दौरान इमरान ने भाजपा के ऊपर आरोप भी लगाए।

इमरान मसूद का राजनीतिक सफर
इमरान मसूद के राजनीतिक सफर की बात करें तो ये पूर्व सांसद काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। 2007 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने और सहारनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सहारनपुर में इमरान की मजबूत पकड़ बताई जाती है। उम्मीद है कि इमरान यहीं से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here