भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने आत्महत्या कर ली छुरिया में शोक का लहर

राजनांदगांव।

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने रविवार को अपने छुरिया निवास में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने राजिंदर पाल सिंह भाटिया के आत्महत्या की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि श्री भाटिया कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री भाटिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते थे। वह भाजपा शासन के समय कई बड़े पदों पर रह चुके हैं ।

भाटिया भाजपा शासन में राज्य के परिवहन मंत्री के रूप में काम कर चुके थे। वे छुरिया से विधायक भी रह चुके थे। श्री भाटिया भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री भाटिया के इस कदम से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजिंदर पाल भाटिया के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here