Punjab : चरणजीत सिंह चन्नी नए सीएम होंगे..सुखजिंदर रंधावा पंजाब के डिप्टी सीएम..

चंडीगढ

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंप दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार (20 सितंबर) सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चरणजीत जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि, ”चरणजीत सिंह चन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना चाहिए। उनका विश्वास सर्वोपरि है।”

पंजाब में दो डिप्टी सीएम बनेंगे- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। सुखजिंदर रंधावा पंजाब के डिप्टी सीएम होंगे। अरुणा चौधरी भी डिप्टी सीएम बनाई जाएंगी। बता दें कि, चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि “उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।” कैप्टन अमरिंदर सिंह (जिन्होंने कल पंजाब के CM पद से इस्तीफा दिया था) ने नामित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं है, उन्होंने ट्वीट में कहा है कि “उम्मीद है कि वे सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।”

चन्नी के नाम पर कांग्रेस अलाकमान की सहमति बनी

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें कि, इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम की चर्चा चल रही थी लेकिन आखिरी में चन्नी के नाम पर कांग्रेस आलाकमान की सहमति बनी।

जानिए कौन हैं चरणजीत सिंह चन्नी?

चरणजीत सिंह चन्नी भारत के पंजाब राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और दलित समुदाय से आते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। विधायक दल का नेता चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने मुहर लगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here