बस्तर संभाग में 237 पुलिसकर्मियों का एक साथ हुआ प्रमोशन

बस्तर

छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार बस्तर संभाग में 237 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा गुरुवार को पदोन्नति आदेश जारी किया गया।

बस्तर संभाग अंतर्गत जिले में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बस्तर से 37, दन्तेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 और कोण्डागांव से 29 कुल 237 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here