फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणबीर कपूर की जगह लेंगे कार्तिक आर्यन?

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'बैजू बावरा' (Baiju Bawra) इस समय सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म में कई ऐक्टर्स के नाम सामने लेकिन कोई भी फाइनल नहीं हुआ। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस फिल्म से जुड़ने के लिए तैयार हैं। अब बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर की जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 'बैजू बावरा' में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अजय देवग सहित ए-लिस्ट स्टार्स होने की संभावना है। जहां रणबीर कपूर को कास्ट में सबसे नए थे। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, 'रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली और टीम को अपना कन्फ्यूजन बताया है। वह बैजू बावरा और धर्मा प्रॉडक्शन के प्रॉजेक्टर के बारे में निश्चित नहीं है। रणबीर कपूर अब संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि 'सांवरिया' के दौरान उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहा और उन्होंने इसके बाद उनके साथ कोई फिल्म नहीं की है। इसलिए यह संभावना अधिक है कि ऐक्टर इस प्रॉजेक्ट से बाहर होने जा रहे हैं। हालांकि, ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है।'

फैन ने लिखा, रिप्लाई कर दो 1 लाख दूंगी, कार्तिक आर्यन का जवाब पढ़कर मजा आ जाएगा

कार्तिक आर्यन बॉलिवुड फैंस के दिलों की धड़कन हैं, यह बात तो सभी जानते हैं। खासकर लड़कियों के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बार उनके अकाउंट पर एक बेहद मजेदार किस्सा हुआ।

कार्तिक आर्यन अपने फैंस के लिए तस्वीरें और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। रीसेंटली उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

मजा तो तब आया जब कार्तिक आर्यन ने इस फॉलोअर को जवाब दे दिया। कार्तिक ने लिखा, ये लो रिप्लाई, कहां हैं इसके साथ पैसों की पोटली वाला इमोजी बना दिया।

कार्तिक के इस रिप्लाई के बाद उनके इस पोस्ट पर लोगों के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनको तरह-तरह की चीजें ऑफर कीं। एक फॉलोअर ने शादी करने के लिए तगड़ा अमाउंट ऑफर कर दिया।
वहीं पाकिस्तान से भी उनके फॉलोअर्स ने कॉमेंट किया। उन्होंने कॉमेंट में लिखा है कि वह कार्तिक को बहुत प्यार करते हैं और उनके बड़े फैन हैं। इस फैन ने भी कार्तिक से रिप्लाई मांगा है।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो कार्तिक आर्यन इस वक्त लखनऊ में हैं। वह फिलहाल फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने जब कार्तिक आर्यन और संजय लीला भंसाली से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कॉमेंट करने से मना कर दिया। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक आर्यन एक दूसरे प्रॉजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली प्रॉडक्शंस के लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे। ये प्रॉजेक्ट ओटीटी सीरीज हो सकते हैं। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' में काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वहीं, कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक और फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' की घोषणा की है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here