प्रियंका चोपड़ा एक डॉग लवर हैं और अपने डॉग्स के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए देखी जाती हैं। वे जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उनके घर में 3 डॉग हैं, जिनके नाम से एक्ट्रेस ने अलग-अलग इंस्टाग्राम पेज भी बनाए हैं। वे अपने डॉग्स की तस्वीरों व अपडेट्स को इन पेजेज पर शेयर करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री यूएस में मौजूद हैं और अपने डॉग्स के साथ टाइम स्पेंड करने का उन्हें अच्छा मौका मिला है। प्रियंका चोपड़ा की अपने तीनों डॉग के साथ एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें उनके तीनों डॉग देखे जा सकते हैं। प्रियंका तस्वीर में काफी खुश दिख रही हैं और तीनों डॉग के साथ उनकी बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। बता दें, प्रियंका और निक के तीन डॉग हैं, जिनके नाम- जीनो, पांडा और डायना है। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने तीनों डॉग से प्यार कर रही हैं। प्रियंका ने ब्लू स्वेटशर्ट के साथ शॉर्ट्स डाले हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, सबसे अच्छा वाला प्यार'। इस के साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
RECENT NEWS
नवजात खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़ाए
रायपुर,19 नवंबर । navjaat khrid bikri mamle : नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए तीन और...
भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों...
रायपुर, 19 नवंबर: 45va Bharat Antarrashtriya Vyapar Mela: देश की राजधानी में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शुक्रवार, 20 नवंबर को छत्तीसगढ़...
नवजात की खरीद-फरोख्त का प्रयास 3 महिला आरोपी गिरफ्तार; अन्य बच्चों की बिक्री में...
रायपुर,19 नवंबर । navjat ki khrid farokht : रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। निःशुल्क प्रसव...
रेलवे का किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, दुर्ग स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 280...
रायपुर,18 नवंबर । railway ka kilabandi : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 17 नवंबर को चलाए...
भोपाल पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य की, कांग्रेस...
भोपाल 18 नवंबर । bhopal police : भोपाल पुलिस कमिश्नर ने शहर में विरोध-प्रदर्शन, रैलियां, जनसभाएं और अन्य सार्वजनिक आयोजन करने के लिए पुलिस से...
















