पर्यटन नगरी महेश्वर में तीन प्रकार की हेरिटेज दौड़

भोपाल

पर्यटन क्षेत्र के बढ़ावा देने के उद्देश्य से मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा रविवार को पर्यटन नगरी महेश्वर में तीन तरह की हेरिटेज दौड़ का आयोजन होगा। महेश्वर में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस दौड़ को लेकर न सिर्फ युवाओं में बल्कि 40 से अधिक उम्र वाले नागरिकों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। पर्यटन नगरी में दौड़ किसी प्रतियोगिता के उद्देश्य से नहीं बल्कि शुद्ध रूप से पर्यटन की दृष्टि से नगर की सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गो हैरिटेज रन का आयोजन आज रविवार को सुबह 7 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में किया जाएगा।

10 किमी की दौड़ पूरी करेगा 60 वर्षीय राकेश शर्मा

मूलतः महेश्वर निवासी राकेश शर्मा महेश्वर में पर्यटन के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। श्री नीरज अमझेरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष के उम्र के बाद भी वे कई युवा वर्गों के साथ 10 किमी की दौड़ के लिए वे तैयार है। वे शिक्षक के तौर पर हमेशा छात्रों को प्रोत्साहित तो करते ही हैं इन दिनों से शर्मा पंचायत निर्वाचन कार्यों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। श्री शर्मा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर का भी दायित्व गत वर्षों से संभाले हुए हैं। 21 किमी हेरिटेज दौड़ में 40 वर्षीय कृष्णा यादव और 39 वर्षीय धर्मेन्द्र सोलंकी भी शामिल होंगे।

हेरिटेज दौड़ के लिए की मूलभूत सुविधाएं

इस दौड़ के आयोजन को लेकर जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक सिंह ने नगर के मुख्य मार्ग और बाजार के क्षेत्रों में स्वच्छता, जल छिड़काव, मार्ग चिन्हांकन, सुरक्षा व्यवस्था, पैरामेडिकल स्टॉफ व्यवस्था के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई थी। समस्त विभागों ने अपने स्तर से मूलभूत सुविधाएं जुटाकर रविवार को महेश्वर गो हैरिटेज दौड़ के लिए तैयार होगा। इस दौड़ में खेल संगठन, युवा संगठन, हॉस्टलर्स, युवा, छात्रों को सहभागिता किए जाने की अपील भी की गई है। जिसका पंजीयन नर्मदा रिट्रीट होटल महेश्वर में किया जा रहा है। जिसका शुल्क 250 रूपये होगा। सहभागिता करने वाले धावकों को टी-शर्ट, मैडल एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। तीनों हेरिटेज रन मार्ग का मुख्य मार्ग उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर से सहस्त्रधारा रोड रहेगा

इस मार्ग से निकलेगी गो हेरिटेज दौड़

गो हेरिटेज रन के अंतर्गत 05 किमी वर्ग में दोड़ने वाले प्रतिभागी को उत्कृष्ट विद्यालय से सहस्त्रधारा रोड़ की बियाबानी दरगाह से होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर आना होगा। वहीं 10 किमी वर्ग में दोड़ने वाले प्रतिभागी को उत्कृष्ट विद्यालय से सहस्त्रधारा रोड़, एकमुखी दत्त मंदिर से होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर आना होगा। वहीं 21 किमी वर्ग में दौड़ने वाले प्रतिभागी को उत्कृष्ट विद्यालय से सहस्त्रधारा रोड़, एकमुखी दत्त मंदिर से वापस उत्कृष्ट विद्यालय से निरंतर वापस सहस्त्रधारा रोड़ एकमुखी दत्त मंदिर से होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर आना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here