धार नगरपालिका के अफसर पर लोकायुक्त का छापा, आधा किलो सोना

भोपाल
धार नगर पालिका के अधीक्षण यंत्री देवेंद्र कुमार जैन के तीन ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह छापा डाला। जैन के घर से लोकायुक्त पुलिस को लगभग 44 तोला सोना और 1 किलो चांदी मिली है। डीके जैन को रिटायर होने में 1 साल बाकी है। लोकायुक्त पुलिस की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने पहुंचे हैं। धार के अलावा इंजीनियर के इंदौर स्थित घर पर भी कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बेनामी का संपत्ति खुलासा हुआ है।

एसपी एसएस सराफ के निर्देश पर डीएसपी संतोष सिंह भदोरिया के नेतृत्व में टीम ने  जैन के इंदौर स्थित  स्कीम नंबर 78के मकान पर पहुंची। यहां पर उनका बेटा रहता है। इसके अलावा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने धार में उनके सरकारी आवास और धार के कैलाश नगर में स्थित मकान पर भी छापा डाला है। धार के सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों से 15 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली हैं। जो उनके परिजन के नाम पर भी दर्ज है। जिसमें दुकान, मकान और कृषि भूमि शामिल हैं। छापे में अब तक 44 तोला से ज्यादा के सोने के आभूषण। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में किए गए निवेश की भी जानकारी मिली है।

बंगले की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा
बताया जाता है कि  जैन जिस बंगले में रहते हैं। उसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक की है। इंदौर में 5 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है। वेतन से करीब 112 प्रतिशत  अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका अधीक्षण यंत्री को नौकरी के 20 साल हो चुके हैं। इससे पहले पहले राउ नगर पंचायत में भी पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में धार नगर पालिका के में पदस्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here