द्रौपदी मुर्मू के निवास एवं पैतृक गांव में जश्न की तैयारियां, जीतीं तो दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग निश्चित, दिल्ली से लेकर ओडिशा तक द्रौपदी मुर्मू की जीत के जश्न की तैयारी

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति
नई दिल्ली,

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम संसद भवन में शुरू हो चुका है।संसद भवन के रूम नंबर 63 में वोटों की गिनती हो रही है। सबसे पहले सांसदों के वोट गिने जाएंगे। उसके बाद राज्यों के वोटों की गिनती शुरू होगी। इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों का कुल वेटेज 10,98,882 है। जीत के लिए उम्मीदवार को 5,49,442 वोट हासिल करने होंगे। जो उम्मीदवार पहले यह आंकड़ा हासिल कर लेगा वह राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा।

द्रौपदी मुर्मू के निवास एवं पैतृक गांव में जश्न की तैयारियां

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारियां की जा रही है। द्रौपदी मुर्मू के पैतृक घर ओडिशा के रायरंगपुर में जश्न की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। यहां लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। रिजल्ट आते ही मिठाइयां बांटी जाएंगी। जुलूस निकालने की भी तैयारियां की गई हैं। साथ ही बैनर भी बनाए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग निश्चित, दिल्ली में बीजेपी कार्यालय से राजपथ तक विजय जुलूस की तैयारी

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के ऐलान से पहले दिल्ली से लेकर ओडिशा तक द्रौपदी मुर्मू की जीत के जश्न की तैयारी है। शाम साढ़े पांच बजे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी निकालेगी विजय जुलूस। जेपी नड्डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुवाई करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय से लेकर राजपथ तक रोड शो किया जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिजल्ट शाम तक आने की संभावना है।

2017 में रामनाथ कोविंद को 7,02,044 वोट मिले थे

मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को वर्ष 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुल 10,69,358 में से 7,02,044 वोट पाकर जीत हासिल की थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार को केवल 3,67,314 वोट मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here