हमेशा फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों किसी और वजह से खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल, एक्टर ने बैंग्लुरू में नया आशियाना खरीदा है। एक्टर के इस नए आशियाने की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यश अपनी पत्नी राधिका के साथ नए घर में गृह प्रवेश की पूजा करते दिख रहे हैं। गृह प्रवेश की पूजा के दौरान यश की पत्नी राधिका रानी की तरह सजी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो राधिका कांजीवरम साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस,झुमके से पूरा किया हैं। हाथों की मेहंदी और बालों में गजरा लगाए राधिका कमाल की नजर आ रही हैं। वहीं यश ओरेंज शर्ट और धोती में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने गले में हार पहन रखा है। इन तस्वीरों में यश के परिवार के सभी सदस्य भी नजर आ रहे हैं जिसमें यश के माता-पिता पुष्पा और अरुण कुमार भी नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो यश के इस नए आशियाने की कीमत कीमत 5 करोड़ के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बेंगलुरु में करीब चार करोड़ रुपए का आलीशान बंगला भी है। अब ये यश का दूसरा घर हो सकता है। बता दें कि यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी। कपल के एक बेटी और बेटा है। बेटी का नाम आर्या और बेटे का नाम यथर्व है।
RECENT NEWS
‘ग्लैमरस किंग एंड क्वीन अवार्ड 2026’ में प्रतिभाओं का सम्मान; रायपुर में सजा ग्लैमर...
रायपुर । glamers king and queen award : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ग्लैमर कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ग्लैमरस किंग एड...
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शामली, 26 अगस्त । Singer Ankit Baliyan ki Goli Markar Hatya: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां...
पंडरीपानी में रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 26 अगस्त: Pandripani me Rakshabandhan: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम...
स्कूल केईन्ता अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा
रायपुर, 26 अगस्त: School Keinta Abhiyan: छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’ ( School Keinta ) अभियान...
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर:26 अगस्त: CM Sai ne Baba Karmeshwar ka kiya Rudrabhishek: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में...
















