रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। सीएम बघेल ने कहा है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और फिर पहले की तरह ही मतदाताओं से किए अपने वादे निभाएगी। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल सरकार ने जिस तरह किसान, मज़दूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का खयाल रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने प्रदेश के कारोबारी वर्ग को भी धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे इसी तरह कांग्रेस का साथ निभाते रहे तो जल्द ही छत्तीसगढ़ कारोबार में भी देश में अपना विशिष्ठ स्थान बनाएगा।
RECENT NEWS
व्यंग्य : गरबे का जोश, शरीर बेहोश!
साहित्य /व्यंग्य 22 अक्टूबर । vyangya garbe ka josh : पहले गरबा भक्ति का माध्यम था। लोग माता की आराधना कर कुछ कदम घूमते...
मुख्यमंत्री ने अर्बन चौलेंज फंड एवं अर्बन इन्वेस्ट विंडो पर आयोजित प्रथम क्षेत्रीय कार्यशाला...
रायपुर, 21 अक्टूबर: UCF and UiWIN First Regional Workshop: विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।...
राष्ट्रपति मुर्मु 22 को रायपुर में सेवा सम्मान पर्व में होंगी शामिल, 23 को...
रायपुर, 21 अक्टूबर: President Droupadi Murmu CG Visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी। इस...
‘जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस, मैंने पहले ही चेताया था’, फ्रांस में हिंसा...
नई दिल्लीः 21 अक्टूबर: Donald Trumphs statement on france: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हिंसा और अशांति के मुद्दे पर राष्ट्रपति...
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों...
रायपुर, 21 अक्टूबर: Police Smriti Divas: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता हमारे वीर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य...
















