रायपुर ।। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम तक चला। इस चरण में कुल 70 सीटों पर 68.21 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की और अपने अधिकार का प्रयोग किया । आज के मतदान के बाद जनता की इक्षा एवं उनका मत ईवीएम मशीन पर है, जिसका परिणाम अब 3 दिसंबर को आना है । अब 3 दिसंबर को पता चल पाएगा कि जनता ने किसे छत्तीसगढ़ का नेतृत्व कर्ता चुना है ।
सबसे अधिक धमतरी एवं सबसे कम मतदान रायपुर जिले से हुए
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान धमतरी जिले में हुआ, यहां 79.80% लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान रायपुर जिले में हुआ, यहां केवल 58.83 प्रतिशत जनता ने ही अपने अधिकार का प्रयोग किया।
आइए जानते है सीएम बघेल के छेत्र पाटन का हाल
छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन है जहां 75.54% वोटिंग हुई। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं। यहां सीएम के खिलाफ भाजपा ने उनके भतीजे विजय बघेल को टिकट दिया है। चाचा-भतीजे के चुनावी जंग ने पाटन सीट को बहू चर्चित सीट बना दिया।
अंबिकापुर में हुआ 65% मतदान
उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दावेदारी से अंबिकापुर सीट सुर्खियों में है। उपमुख्यमंत्री का चुनावी हलफनामा भी चर्चा का विषय रहा, जिसमें उन्होंने अपनी कुल 447 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। अबकी बार टीएस ‘बाबा’ का मुकाबला भाजपा के राजेश अग्रवाल से है। इस सीट पर 65% लोगों ने वोट डाला है।
सक्ती जिला में 63.80% मतदान अंकित किया गया
सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत चुनाव लड़ रहे हैं जहां 63.80% मतदान दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने पहली ही सूची में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को सक्ती से फिर से टिकट दिया था। महंत के सामने भाजपा के खिलावन साहू हैं।
Voters wait patiently for their turn to enter the polling booth in the ongoing Chattisgarh Phase II elections. Glimpses from Sarguja district.#ChhattisgarhElections2023 #ECI pic.twitter.com/OF12hTXlI4
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) November 17, 2023
इसके साथ ही दुर्ग में 68.98%, राजधानी रायपुर में 54%, एवं डोंडी लोहरा में 75% मतदान हुआ ।
आइए देखते हैं 70 विधानसभा सीटों पर कहां कितना मतदान हुआ:-
- अभनपुर में 60.13 प्रतिशत
- अहिवारा में 67.77 प्रतिशत
- अकलतरा में 67.97 प्रतिशत
- अंबिकापुर में 65 प्रतिशत
- आरंग में 68.60 प्रतिशत
- बैकुंठपुर में 73.56 प्रतिशत
- बलौदाबाजार में 72 प्रतिशत
- बसना में 70.30 प्रतिशत
- बेलतरा में 59.8 प्रतिशत
- बेमेतरा में 73.44 प्रतिशत
- भरतपुर सोहनत में 67.94 प्रतिशत
- भाटापारा में 74.27 प्रतिशत
- भटगांव में 67.5 प्रतिशत
- भिलाई नगर में 63.54 प्रतिशत
- बिलाईगढ़ में 69.18 प्रतिशत
- बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत
- बिल्हा में 66.39 प्रतिशत
- बिंद्रानवागढ़ में 71.05 प्रतिशत
- चंद्रपुर में 62.50 प्रतिशत
- धमतरी में 79.80 प्रतिशत
- धरमजयगढ़ में 72.36 प्रतिशत
- धरसीवां में 71.86 प्रतिशत
- डोंडी लोहारा 75.01 प्रतिशत
- दुर्ग शहर में 62.80 प्रतिशत
- दुर्ग ग्रामीण में 69 प्रतिशत
- गुंडरदेही में 78.27 प्रतिशत
- जैजैपुर में 60.70 प्रतिशत
- जांजगीर चांपा में 68.63 प्रतिशत
- जशपुर में 70.47 प्रतिशत
- कसडोल में 67.19 प्रतिशत
- कटघोरा में 71.63 प्रतिशत
- खल्लारी में 70.69 प्रतिशत
- खरसिया में 81.43 प्रतिशत
- कोरबा में 65.83 प्रतिशत
- कोटा में 65.69 प्रतिशत
- कुनकुरी में 72.66 प्रतिशत
- कुरूद में 82.5 प्रतिशत
- लैलूंगा में 76.42 प्रतिशत
- लोरमी में 64.48 प्रतिशत
- लुंड्रा में 70.50 प्रतिशत
- महासमुंद में 68.6 प्रतिशत
- मनेंद्रगढ़ में 69.90 प्रतिशत
- मरवाही में 71.20 प्रतिशत
- मस्तूरी में 59.50 प्रतिशत
- मुंगेली में 65.89 प्रतिशत
- नवागढ़ में 72.73 प्रतिशत
- पाली-तानाखार में 79.35 प्रतिशत
- पामगढ़ में 60.20 प्रतिशत
- पाटन में 75.54 प्रतिशत
- पत्थलगांव में 71.25 प्रतिशत
- प्रतापपुर में 63.46 प्रतिशत
- प्रेमनगर में 68. 5 प्रतिशत
- रायगढ़ में 71.23 प्रतिशत
- रायपुर उत्तर में 54.50 प्रतिशत
- रायपुर दक्षिण में 52.11 प्रतिशत
- रायपुर पश्चिम में 54.68 प्रतिशत
- रायपुर ग्रामीण में 53.80 प्रतिशत
- राजिम में 71.5 प्रतिशत
- रामानुजगंज में 65.50 प्रतिशत
- रामपुर में 70.34 प्रतिशत
- साजा में 72.65 प्रतिशत
- सक्ति में 68.90 प्रतिशत
- सामरी में 70.40 प्रतिशत
- संजारी बालोद में 79.63 प्रतिशत
- सरायपाली में 71.12 प्रतिशत
- सारंगढ़ में 78.4 प्रतिशत
- सिहावा में 78.20 प्रतिशत
- सीतापुर में 68.40 प्रतिशत
- तखतपुर में 61.5 प्रतिशत
- वैशाली नगर में 53 प्रतिशत