आज की रसोई: इस दिवाली ये व्यंजन बढ़ाएंगे आपके खाने का स्वाद

पकवान विधि:

मल्टीग्रेन लड्डू बनाने की विधि:-

सामग्री:-

  • 1कप बाजरे का आटा 
    1कप रागी का आटा
    1 कप ज्वार का आटा
    1 कप गेहूं का आटा
    2 चम्मच घी
    2 कप गुड
    1 कप पानी
    1 कप बादाम,काजू ,किशमिश

विधि:-

  • एक-एक कप बाजरा,रागी, ज्वार और गेहूं के आटे को एक कढ़ाई में 5 से 10 मिनट भुन ले।
  • फिर 1 कप पानी में 2 कप गुड डालकर चासनी बना ले।
  • बनाए हुए चाशनी में आटे का मिश्रण,घी,काजू ,किशमिश और बादाम डालें और मिला ले।
  • निकाल कर लड्डू का आकार दें और सर्व करें।

मैसूर पाक बनाने की विधि:-
सामग्री-                                                

  • 1कप बेसन
    1 कप तेल
    डेढ़ कप चीनी
    1कप पानी

विधि :-

  • एक कप बेसन को हल्के आच पर 2 मिनट तक भुन ले।
  • आच बंद करके उसमें डालें एक कप तेल और अच्छी तरह से मिला ले।
    डेढ़ कप चीनी में एक कप पानी डालकर उसका चाशनी तैयार कर ले।
  • फिर उस चाशनी में तैयार किए गए बेसन को डालकर मिला ले और अच्छी तरह से पकने दें।
  • बनाए हुए मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर जमने तक छोड़ दे फिर पीसीएस में काट कर सर्व करें।

स्पाइसी टुकड़ा बनाने की विधि:-

सामग्री :-

  • 1कप गेहूं आटा
    1/4 चम्मच हींग
    1चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    नमक स्वाद अनुसार
    1 चम्मच मक्खन
    1कप पानी
    तेल

विधि:-

  •  1 कप गेहू आटे में 1/4 चम्मच हींग, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार और 1 चम्मच मक्खन डालकर मिला ले।
  • फिर उसमें पानी डालकर आटा गूथ लें।
  • फिर उसकी लोई बनाकर बेल ले और चाकू से छोटे आकार में काट लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें सुनहरा होते तक तल ले और निकाल कर सर्व करें।

-: स्वधा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here