बूथ के कार्यकर्ताओं के बल पर 2023 की सरकार फिर बनेगी, भूपेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता – पी.एल.पुनिया

रायपुर 

कोटा, बेलतरा, मस्तूरी, बिल्हा विधासभा के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी प्रभारी सचिव सांसद सप्तगिरी उल्का एक दिवसीय प्रवास पर कांग्रेस भवन बिलासपुर पहुंचे, जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिये, कोटा, बेलतरा, बिल्हा और मस्तूरी से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पूर्व प्रत्याशियों की बात सुनी, ब्लाक अध्यक्षों से रिपोर्ट कार्ड लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रारम्भ में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने पुनिया, मरकाम , सप्तगिरी उल्का एवं उनके साथ आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया ने कहा कि 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बूथ के कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी थी, 2023 में पुनः बूथ कार्यकर्ताओं के बल पर ही छत्तीसगढ़ में सरकार बनायेंगे और 2024 में केन्द्र में सरकार बनायेंगे। पी.एल.पुनिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ आप सभी की बात सुनने और आपके विचार जानने आया हूँ।

मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभाओं में जा रहे हैं, कामकाज का फीडबैक ले रहे हैं, वहीं संगठन प्रत्येक विधानसभा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से फीडबैड ले रहा है। पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में माहौल बदलने का काम कर रहे हैं, उनकी यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और केन्द्र सरकार भयभीत है। आप सभी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाये, बूथ, सेक्टर, जोन कमेटियों को मजबूत करें, महंगाई के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे, 2023 आपका है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संगठन लगातार जनता के बीच जाये, बूथ सेक्टर और जोन स्तरीय बैठकें करते रहें, वहीं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी घर-घर पहुंचाये, मोहन मरकाम ने कहा कि बिलासपुर में आज चार विधानसभा के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। दशहरे के बाद विधानसभा और ब्लाक स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं की बात सुनी जायेगी।

सभा को संबोधित करते हुए सप्तगिरी उल्का ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्षी पार्टियों को दबाने का काम कर रही है, ईडी और आईटी के माध्यम से डर पैदा किया जा रहा है, कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। राहुल जी की पदयात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह है, 2024 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री पियूष कोसरी, अर्जुन तिवारी, विधायक शैलेष पाण्डेय, रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, दिलीप लहरिया, बलजीत मक्कड़, समस्त ग्रामीण अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, जोन, बूथ, सेक्टर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी विधानसभा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण विजय केशरवानी ने दिया, आभार प्रदर्शन विजय पाण्डेय ने किया और कार्यक्रम का संचालन ऋषि पाण्डेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here