मल्हार मस्तूरी में आयोजित “योगोत्सव” में शामिल हुए योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा

yoga
मल्हार मस्तूरी में आयोजित "योगोत्सव" में शामिल हुए योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा

 बिलासपुर |  महर्षि विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में माँ डिन्डेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर परिसर मल्हार मस्तूरी में आयोजित “योगोत्सव” कार्यक्रम ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर भारत शासन आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के तहत विशेष योगाभ्यास कराया गया। शुक्रवार को महर्षि विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली स्वायत्त संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योगोत्सव अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत योग प्रोटोकाल अभ्यास कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में माँ डिन्डेश्वरी शक्ति पीठ मंदिर परिसर मल्हार मस्तूरी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कर्नल टी. पी.एस. कान्द्रा मा. कुलपति महर्षि विश्वविद्यालय ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय वकतारिया उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश योग आयोग एवं डॉ विजय गारूडिक कुलसचिव महर्षि विश्वविद्यालय रहे। इस विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अंजु शुक्ला प्राचार्य विप्र डिग्री कॉलेज, प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ गरिमा महर्षि विश्वविद्यालय बिलासपुर,  रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी सहित विवि के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here