एनसीआर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद हीट वेव का येलो अलर्ट; हवा भी हो रही जहरीली

Yellow Alert at NCR High Tempreature
New Delhi: Visitors walk along Kartavya Path on a scorching summer day in New Delhi on Wednesday, April 15, 2026. (Photo: IANS/Wasim Sarvar)

नोएडा, 20 अप्रैल 2026 । Yellow Alert at NCR High Tempreature: एनसीआर क्षेत्र में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज से ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Table of Contents

Yellow Alert at NCR High Tempreature:मौसम विभाग ने दो दिन बाद से हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है 

मौसम विभाग ने दो दिन बाद से हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 20 और 21 अप्रैल को एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इन दिनों आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि 22 अप्रैल से मौसम का मिजाज और अधिक गर्म हो जाएगा। इस दिन तापमान बढ़कर 42 डिग्री/22 डिग्री तक पहुंच सकता है और पूरे दिन हीट वेव का प्रभाव रहेगा।

Yellow Alert at NCR High Tempreature: मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को पूर्वाह्न, दोपहर और शाम—तीनों समय लू चलने की संभावना जताई गई है। 23 और 24 अप्रैल को भी स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है। इन दिनों अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है।

24 अप्रैल को नमी (ह्यूमिडिटी) भी बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान

Yellow Alert at NCR High Tempreature: 24 अप्रैल को नमी (ह्यूमिडिटी) भी बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी का सेवन करें।

इसी बीच, एनसीआर में वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच चुका है।

आनंद विहार में एक्यूआई 282, अशोक विहार में 226 और बवाना में 218 दर्ज किया गया

Yellow Alert at NCR High Tempreature:  आनंद विहार में एक्यूआई 282, अशोक विहार में 226 और बवाना में 218 दर्ज किया गया। वहीं आया नगर में एक्यूआई 169 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

नोएडा की बात करें तो सेक्टर-1 में एक्यूआई 233, सेक्टर-116 में 209, सेक्टर-125 में 185 और सेक्टर-62 में 182 रिकॉर्ड किया गया है। गाजियाबाद में हालात और ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं, जहां लोनी में एक्यूआई 321 और वेद विहार-लोनी में 317 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

गोविंदपुरम में 257 और वसुंधरा में 234 एक्यूआई दर्ज किया गया

Yellow Alert at NCR High Tempreature:  इसके अलावा गोविंदपुरम में 257 और वसुंधरा में 234 एक्यूआई दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान और धीमी हवा की गति के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है।

ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एनसीआर में आने वाले दिन गर्मी और प्रदूषण- दोनों ही मोर्चों पर चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

Yellow Alert at NCR High Tempreature: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी सावधानियां बरतें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। –आईएएनएस पीकेटी/एएस

Read More : नागा नागरिकों की बर्बर हत्या पर यूएनसी का ऐलान, 20 से 23 अप्रैल तक मणिपुर में बंद रहेगा


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)