World Egg Day 2021 : क्या हैं अंडा वेजिटेरियन या नॉन वेजिटेरियन ?

आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि ”हम वेजिटेरियन हैं, मगर अंडा खा लेते हैं!” ऐसे कई लोग हैं जो इस कैटेगरी में आते हैं। तो चलिये इस वर्ल्ड एग डे पर पता करते हैं कि अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन!

आपको ऐसे कई लोग देखने को मिल जाएंगे जो अंडा खाते हैं और फिर भी अपने आप को वेजिटेरियन कहते हैं! ये लोग कितने अजीब हैं न? शायद आपके मन में भी यही सवाल आता हो। इस इस वर्ल्ड एग डे (World Egg Day) पर हम इस लेख की मदद से यह जानने की कोशिश करेंगे कि अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन। मगर उससे पहले इस दिवस के बारे में थोड़ी सी जानकारी।

25वां वर्ल्ड एग डे (World Egg Day)

वर्ल्ड एग डे हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है और यह वर्ष विशेष है क्योंकि यह इसकी 25 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस दिन का उद्देश्य इस बेहतरीन सुपरफूड का जश्न मनाना और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। अंडे के इतने सारे पोषण मूल्यों को देखते हुए इस दिवस की स्थापना 1996 में वियना में की गई थी।

इस साल वर्ल्ड एग डे की थीम है “Eggs for all: Nature’s Perfect Package!” वाकई में अंडों को उबालकर खाएं या आमलेट बनाकर ! यह सबके फेवरेट हैं और पौष्टिकता से भरपूर भी।

क्या आपने कभी सोचा है कि अंडे वेज हैं या नॉनवेज?

अंडे को लोकप्रिय रूप से मांसाहारी भोजन माना जाता है, लेकिन ऐसे कई तथ्य हैं जो इस कथन का पूरी तरह से समर्थन नहीं करते हैं। अगर हम इसकी परिभाषा पर जाएं, तो मांस खाने वाले मांसाहारी होते हैं, तो क्या अंडा वास्तव में शाकाहारी है? क्योंकि इसमें मांस नहीं होता है।

कहने को अंडे मुर्गी से आते हैं, लेकिन मुर्गी को मारने से नहीं! जानवरों से निकलने वाला हर उत्पाद मांसाहारी नहीं होता, इसका सबसे अच्छा उदाहरण दूध है।

अंडे में तीन भाग होते हैं- खोल, एल्ब्यूमेन (सफेद) और जर्दी। अंडे का सफेद भाग प्रोटीन होता है। इसमें कोई पशु कोशिका नहीं होती। इसलिए, अंडे की सफेदी शाकाहारी होती है। अगर ज़र्दी की बात करें तो, यह वसा, कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन से बनी है, लेकिन ज़र्दी में गेमीट (reproductive cell) होता है। तो शायद…, जर्दी मांसाहारी है।

खैर यह सवाल कुछ ऐसा ही है कि अंडा पहले आया या मुर्गी! मगर एक चीज़ हम सब जानते हैं कि अंडे हेल्दी होते हैं। तो इस सवाल में उलझने की बजाए आपको अंडे के स्वास्थ्य लाभों पर फोकस करना चाहिए।

यहां हैं अपने आहार में अंडा शामिल करने के फायदे  

1 हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि हर दिन एक अंडा खाने से दिल बेहद स्वस्थ हो सकता है और विभिन्न हृदय रोगों के जोखिम कम हो सकते हैं।

2 प्रोटीन रिच

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार अंडे प्रोटीन का सबसे रिच स्त्रोत हैं। शरीर को कोशिकाओं, हड्डियों और मांसपेशियों के रखरखाव के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है और अंडा इसमें आपकी मदद कर सकता है।

3 वेट लॉस में मददगार

जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार अंडे खाने से चयापचय में सुधार हो सकता है, जो वजन प्रबंधन की प्रक्रिया में सहायक हो सकता है। प्रोटीन रिच होना भी इसका एक कारण है कि यह हर वेट लॉस डाइट का हिस्सा होता है।

4 स्किन और बालों के लिए भी है फायदेमंद

अंडा आपकी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। आप कच्चे अंडे को अपने बालों में लगा सकती हैं, जिससे आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। साथ ही, अंडा, दही और शहद का फेस पैक स्किन पर लगाएं, ये आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार बना देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here