मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। welcome to the jungle : अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।
अक्षय कुमार की एक्टिंग सबसे ज्यादा पसंद आई
welcome to the jungle : किसी ने इसे शुरुआत से आखिर तक हंसाने वाली फिल्म बताया तो कुछ दर्शकों का मानना है कि यह मनोरंजक तो है लेकिन पहली ‘वेलकम’ जैसी बात इसमें नहीं है। आईएएनएस से बात करते हुए एक दर्शक ने कहा, ”फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है लेकिन मुझे अक्षय कुमार की एक्टिंग सबसे ज्यादा पसंद आई। इसके अलावा, मुझे फिल्म का सेकंड हाफ ज्यादा मजेदार लगा।
डायरेक्टर ने यह काम अच्छे तरीके से किया
welcome to the jungle : इतनी बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ संभालना आसान नहीं होता लेकिन डायरेक्टर ने यह काम अच्छे तरीके से किया है। फिल्म मनोरंजन करने में सफल रही और मैं इसे पांच में से चार स्टार दूंगा।” एक अन्य दर्शक ने कहा, ”मैं आज अपना जन्मदिन मनाने के लिए यह फिल्म देखने पहुंचा और फिल्म ने मुझे बिल्कुल भी निराश नहीं किया। पूरी फिल्म के दौरान मैं लगातार हंसता रहा।
सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार पूरी ईमानदारी से निभाए
welcome to the jungle : सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार पूरी ईमानदारी से निभाए हैं। यह पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म है। मुझे खास तौर पर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग सबसे ज्यादा बढ़िया लगी। फिल्म में सबसे ज्यादा हंसी उन्हीं के सीन पर आती है।” एक और दर्शक ने कहा, ”फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक मनोरंजन करती है। फिल्म देखने के दौरान बोरियत महसूस नहीं होती और कॉमेडी का सिलसिला लगातार चलता रहता है।
फिल्म ने बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया
welcome to the jungle : यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे फैमिली के साथ बैठकर देखा जा सकता है।” एक महिला दर्शक ने कहा, ”फिल्म ने मुझे बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया। लंबे समय बाद अक्षय कुमार और फरीदा जलाल को एक साथ स्क्रीन पर देखकर खुशी हुई। फिल्म का फर्स्ट हाफ ज्यादा दिलचस्प है और कॉमेडी सीन काफी बढ़िया है, लेकिन आखिर में मुझे वीएफएक्स का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा लगा। मैं फिल्म को पांच में से साढ़े तीन स्टार देना चाहूंगी।” वहीं, एक अन्य दर्शक की राय थोड़ी अलग रही।
बड़ी फ्लॉप फिल्म बनाने का फैसला
welcome to the jungle : उन्होंने कहा, “फिल्म मुझे ठीक-ठाक लगी। क्लाइमेक्स अच्छा है, इसलिए सेकंड हाफ पहले से बेहतर लगता है। हालांकि मेरा मानना है कि पहली ‘वेलकम’ का मुकाबला यह फिल्म नहीं कर पाती और यह एक ज्यादा कमर्शियल एंटरटेनर की तरह लगती है। मैं फिल्म को पांच में से ढाई स्टार दूंगा।” अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी शुरुआत एक ऐसे अमीर कारोबारी से होती है, जो अपनी काली कमाई को बचाने के लिए जानबूझकर एक बड़ी फ्लॉप फिल्म बनाने का फैसला करता है।
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी स्टारकास्ट
welcome to the jungle : इसके लिए वह कई फ्लॉप कलाकारों, अजीबोगरीब टेक्निशियन्स और अनोखे किरदारों को एक साथ जोड़ता है। वहीं, कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद हालात बदल जाते हैं और पूरी टीम को असली गांव में जाकर फिल्म की शूटिंग करनी पड़ती है। यहीं से कॉमेडी, भ्रम और एक्शन का सिलसिला शुरू होता है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी स्टारकास्ट मानी जा रही है।
अक्षय कुमार के साथ कई अन्य कलाकार फिल्म में नजर आते
welcome to the jungle : अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और कई अन्य कलाकार फिल्म में नजर आते हैं। –आईएएनएस पीके/पीएम
Read More : अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज होगी
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















