यूपी कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

up kaushambi
up kaushambi

कौशांबी, 31 अगस्त (आईएएनएस)। up kaushambi : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित मनौरी बाजार में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने के बाद हुए भीषण धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में 11 की मौत और पांच घायल हुए हैं। कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

Table of Contents

NDRF-SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटीं

up kaushambi : उन्होंने कहा कि अभी जो हम लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का चल रहा है, उसमें लगभग 11 लोगों की मृत्यु की सूचना है और पांच घायल हैं, जिनका उपचार अभी एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ-साथ मौके पर अभी भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। अगर कोई भी हमें मिलता है तो उसके तुरंत उपचार की व्यवस्था एसआरएन अस्पताल में की जा चुकी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची प्रशासनिक टीम

up kaushambi : ” जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा, “इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसके साथ-साथ शासन के निर्देशानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई, जैसे कि संपत्ति जब्तीकरण इत्यादि अमल में लाई जाएगी और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची प्रशासनिक टीमों ने इलाके को घेरकर राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख, राहत-बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

up kaushambi : पुलिस को आशंका है कि फैक्ट्री और आसपास गिरे मकानों के मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। इसी कारण तलाशी अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले राहत-बचाव में जुट गए

up kaushambi : घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले राहत-बचाव में जुट गए। मलबे में दबे और झुलसे लोगों को ग्रामीण चारपाई पर रखकर सड़क तक लाते दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें वाहनों और एंबुलेंस की मदद से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। आसपास के मकानों में रहने वाले कुछ लोग भी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हुए हैं।

दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 

up kaushambi : सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

up kaushambi : उन्होंने एसआरएन अस्पताल में भर्ती घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है और उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

up kaushambi : उन्होंने मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं तथा कहा कि जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद सामने आए दृश्यों ने घटना की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया। कहीं लोग मलबे के बीच अपनों को तलाशते नजर आए तो कहीं परिजन अस्पताल पहुंचकर अपनों की जानकारी लेने के लिए परेशान दिखे।


Read More :  दिल्ली में महिला यात्रियों को बड़ी राहत, अब 17 सितंबर तक कर सकेंगी पिंक टिकट यूज